13 साल की मासूम के साथ मुंहबोले भाई ने की दरिंदगी, इसके बाद की एक और बेरहमी

Published : Jun 30, 2024, 09:27 PM ISTUpdated : Jul 01, 2024, 01:58 PM IST
rape

सार

उत्तरप्रदेश के वाराणसी में एक दिल दहला देने वाली घटना हो गई है। यहां एक 13 साल की मासूम के साथ पड़ोस के रहने वाले व्यक्ति ने बहन बनाकर बलात्कार किया। फिर उसे जान से मार दिया।

वाराणासी. पड़ोस में रहने वाले एक 31 साल के युवक ने 13 साल की मासूम बच्ची को बहन बनाई। वह आरोपी को भैया कहकर बुलाती थी। ऐसे में मुंहबोले भाई ने मासूम को बहला फुसलाकर पहले उसके साथ रेप किया। फिर इसके बाद उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसी लाश को छत पर रखी एक पानी की टंकी में छुपा दिया।

चाट खिलाकर किया रेप

जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले नाबालिग बच्ची को एक दुकान पर ले जाकर चाट खिलाई। इसके बाद उसे बहला फुसलाकर घर की छत पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। जब उसे लगा कि अब वह बच्ची सब को इस घटना के बारे में बता देगी तो उसने बच्ची की हत्या कर दी और उसका शव छत पर रखी पानी की टंकी में डूबो दिया।

ऐसे हुआ खुलासा

जब बच्ची घर में नजर नहीं आई तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। काफी समय बाद भी बच्ची नहीं मिली तो घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि बच्ची के साथ एक लड़का सीसीटीवी कैमरे में आता जाता नजर आया। जब उस लड़के के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि वह पड़ोस में ही रहता था। पुलिस ने जब लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबुल लिया और शव पान की टंकी से बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें : खूबसूरती में किसी हिरोईन से कम नहीं है राजस्थान की ये महिला अफसर

9 टीमों ने किया खुलासा

इस केस में पुलिस की 9 टीमें लगी थी। जिन्होंने जल्द ही इस केस का खुलासा कर दिया। दरअसल बच्ची 26 जून से लापता था। जिसे दो दिन तलाशने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद 30 जून तक पूरा मामला साफ हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिा है।

यह भी पढ़ें : बहुत खूबसूरत है आईपीएस शरण कांबले और आईएफएस सायली शिंदे की जोड़ी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अब 8 घंटे नहीं, 3.5 घंटे में काशी दर्शन! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन होगी गेम चंगेर?
Success Story: साइकिल से इंटरनेशनल यूथ आइकॉन बने बागपत के अमन कुमार, युवाओं के लिए मिसाल