पति-पत्नी और वो! BF ने समझा मजाक, गर्लफ्रेंड ने सच कर दी अपनी ही भविष्यवाणी

Published : Aug 22, 2024, 12:15 PM ISTUpdated : Aug 22, 2024, 12:32 PM IST
Varanasi UP

सार

वाराणसी में एक प्रेमिका ने अपनी प्रेमी की नई नवेली दुल्हन पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने बताया कि प्रेमी ने शादी का वादा करके तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण किया।

वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक लड़की ने नई नवेली दुल्हन के कमरे में घुसकर उसकी गर्दन काट दी। वहीं पास में उसका बॉयफ्रेंड सोया था। जिससे उसने कहा कि अगर तुमने मुझे नहीं अपनाया, तो कोई दूसरी भी तुम्हारी जिदंगी में नहीं आएगी। दरअसल ये मामला प्रेम प्रसंग का है। जिसमें गर्लफ्रेंड ने बताया कि उसका बबलू के साथ तीन साल से अफेयर चल रहा था।

बेडरूम में किया हमला

जानकारी के अनुसार बुधवार रात को वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र में नई नवेली दुल्हन पर प्रिया शर्मा नामक लड़की ने चाकू से हमला किया। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल महिला खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस ने आरोपी लड़की और बॉयफ्रेंड बबलू अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन साल से शारीरिक संबंध बना रहा था बॉयफ्रेंड

इस मामले में आरोपी प्रिया शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसका बबलू से पिछले तीन साल से अफेयर चल रहा था। वह शादी का वादा करके उसके शरीर से खेल रहा था। इसलिए अगर वह मुझे अपनी पत्नी नहीं बना सकता तो मैं किसी और को भी उसकी पत्नी नहीं बनने दूंगी। इसी कारण मैंने उसकी पत्नी पर हमला किया था।

यह भी पढ़ें : जया बच्चन ने लिया यूपी के भदोही को गोद, बदल जाएगी कई गांवों की सूरत

बबलू की मां ने खोला राज

इस मामले में बबलू अंसारी की मां ने पुलिस को बताया कि उसका प्रिया शर्मा नामक लड़की से अफेयर चल रहा था। चूंकि वह दूसरे समाज की है। इसलिए उससे शादी नहीं हो सकती थी। इस कारण उसके बेटे की 19 मई को रौशन जहां से शादी कर दी थी। वह कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद मंगलवार को ही वापस आई थी। बुधवार को जब उनकी बहू और बेटा कमरे में सो रहा था, तभी उसकी प्रेमिका प्रिया कमरे में पहुंची और चाकू से बहू की गर्दन पर हमला कर दिया। चूंकि बबलू की शादी हो चुकी थी। इस कारण उसकी मां ने बबलू और प्रिया के मिलने पर भी पाबंदी लगा दी थी। जिससे परेशान होकर उसने ये कदम उठाया था।

यह भी पढ़ें : 40 मिनट में पूरा हुआ 4 घंटे का सफर, एमपी में शुरू हुई ऐसी सुविधा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ