स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन के साथ किया वो काम, शर्म से पानी पानी हो गई, बैरंग लौटी फिर बारात

शादी ब्याह का सीजन चल रहा है। ऐसे में उत्तरप्रदेश के हापुड़ से ऐसी खबर आ रही है। जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। क्योंकि दूल्हे की एक छोटी सी गलती की वजह से पूरी बारात को बैरंग लौटना पड़ा।

subodh kumar | Published : May 23, 2024 6:37 AM IST

हापुड़. यूपी के हापुड़ जिले में स्थित मोहल्ला अशोकनगर में एक शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। लड़की के घर बारात आई थी। स्टेज प्रोग्राम चल रहा था। दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को माला पहना रहे थे। तभी अचानक दूल्हे ने दुल्हन को किस कर दिया। बस इस बात पर दुल्हन पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने दुल्हन के साथ मारपीट शुरू कर दी। ऐसे में दूल्हे पक्ष के लोगों ने भी दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की। ऐसे में शादी समारोह में जमकर लाठी, डंडे और सरिये चलने लगे। जिससे कई लोग घायल हो गए। हालात यहां तक पहुंच गए कि बगैर फेरे लिये बारात को बैरंग लौटना पड़ा।

दूल्हे की हरकत से मचा बवाल

दूल्हे द्वारा स्टेज पर की गई इस हरकत से बना बनाया रिश्ता टूट गया है। अगर दूल्हा कुछ देर और रूक जाता तो वैसे भी वह उसकी बीवी ही थी। लेकिन उत्साह में उसने स्टेज पर ही किस कर दिया, ये बात दुल्हन पक्ष के लोगों को नगवार गुजरी और उन्होंने भड़क दूल्हे के साथ ही मारपीट शुरु कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

मच गई भगदड़

इस शादी में आए मेहमान भी इस लड़ाई झगड़े के बीच अपनी जान बचाते नजर आए। क्योंकि यहां लाठी डंडे चलने के अलावा पथराव भी हो रहा था। ऐसे में स्थानीय मेहमान अपनी जान बचाकर भागते नजर आए। जिससे भगदड़ मच गई।

कई लोग हो गए घायल

शादी में हुई इस मारपीट से करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के साथ ही बारातियों की भी पिटाई कर दी थी। जिससे भड़के बारतियों ने भी दुल्हन पक्ष पर हमला बोल दिया। ऐसे में दुल्हन पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के करीब सात लोगों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें : दोस्त के रूम पर बुलाकर बॉयफ्रेंड ने किया ऐसा काम, चिखाने चिल्लाने लगी गर्लफ्रैंड

बैरंग लौटी बारात

दूल्हे की इस हरकत से कारण मचे बवाल के बाद दूल्हा दुल्हन के फेरे भी नहीं हुए और बारात बगैर शादी किये बैरंग लौटी। इस घटना की पूरे जिले सहित प्रदेश में चर्चा हो रही है। अगर दूल्हा छोटी सी हरकत नहीं करता तो आज उसका घर बस गया होता है। हालांकि यह भी है कि दूल्हे की इस हरकत को लड़की वाले भी कुछ देर के लिए नजर अंदाज कर देते तो भी दोनों का घर बस जाता। क्योंकि वैसे भी फेरे के बाद तो वह उसकी दुल्हन बन ही जाती। लेकिन गुस्से गुस्से में कुछ लोगों द्वारा उठाए गए इस कदम से दो लोगों का घर बसते बसते बिगड़ गया।

यह भी पढ़ें : दूसरे मर्द के साथ वायरल हुआ पत्नी का Video तो मां ने बेटे-बेटी को भी नहीं छोड़ा

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Kuwait Fire Accident Update: Kochi पहुंचे मृतकों के शवों से लिपट कर रोए परिजन... हर आंख हुई नम
Atishi Marlena LIVE: दिल्ली में जलसंकट की स्थिति पर महत्वपूर्ण Press Conference
Weather Update: झुलस रहा UP... अभी नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दी जानकारी| IMD
Weather Alert: इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, मौसम को लेकर हो जाइए सावधान|IMD
PM Modi LIVE: जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ द्विपक्षीय बैठक