उत्तरप्रदेश में एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रैंड को दोस्त के रूम पर बुलाकर उसके साथ बड़ा ही घिनौना काम किया। जिससे रूम से लड़की की चिखने चिल्लाने की आवाजें आने लगी। ये मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

लखनऊ. यूपी के लखनऊ में एक प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी के खिलाफ धोखाधड़ी कर रेप करने का आरोप लगाया है। युवती ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो लेने का आरोप भी लगाया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये है पूरा मामला

लखनऊ में ठाकुरगंज क्षेत्र निवासी शालू नवाब नामक लड़के और चौक निवासी एक युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। शालू ने एक दिन लड़की को अपने दोस्त रेहान जमाल के रूम पर शादी की बात करने के लिए राजाजीपुरम बुलाया। लड़की वहां पहुंची तो प्रेमी ने बात बात में उसे चाउमीन खिलाया, जिसे खाने के बाद वह बेहोश सी हो गई। इसके बाद उसके साथ रेप कर अश्लील वीडियो बनाया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर पैसों की डिमांड करने लगा। ऐसे में परेशान होकर युवती सीधे थाने पहुंची और अपने साथ हुई धोखेबाजी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

दोस्त के रूम में आई चिल्लाने की आवाज

युवती जब होश में आई तो उसके कपड़े इधर उधर थे। वह समझ गई कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। इसके बाद खुद लड़कों ने ही उसे वीडियो क्लिक दिखाकर ब्लैकमेल करना चाहा तो लड़की चिखने चिल्लाने लगी। जिसके कारण लोग भी एकत्रित हो गए। उसका प्रेमी ​वीडियो डिलीट करने के लिए 10 हजार रुपए की मांग करने लगा था।

यह भी पढ़ें : चलती ट्रेन में युवती से बलात्कार, एसी कोच में घुसकर दो युवकों ने किया रेप

आप भी रहे सावधान

अगर आप भी किसी के साथ अफेयर में हैं। तो सावधान रहें, जब तक आपकी उससे शादी नहीं हो जाए, तब तक दूरी बनाकर रखें, हो सकता है वह लड़का आपके भोलेपन का फायदा उठाकर इसी तरह ब्लैकमेल करें, इसलिए जहां तक हो सके किसी के बुलावे पर एकांत जगह और किसी के रूम पर नहीं जाएं। ताकि आपके साथ भी इस प्रकार की घटना नहीं हो।

यह भी पढ़ें : Electricity Bill में होगी भारी कटौती, 72 लाख उपभोक्ताओं का अब आएगा पहले से कम बिजली बिल