मौत के 10 दिन बाद डकैती का केस दर्ज, हैरान कर देगी अलीगढ़ UP की ये घटना

Published : Jun 30, 2024, 10:13 PM IST
crime

सार

उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले में जिसकी दस दिन पहले पीट पीटकर हत्या कर दी गई। अब उसी मृतक सहित अन्य के खिलाफ डकैती का केस दर्ज हो गया है।

अलीगढ़. उत्तरप्रदेश में एक महिला से छेड़छाड़ करने पर लोगों ने पीट पीटकर एक युवक की हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने आरोपी सहित अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि उसके घर में घुसकर आरोपियों ने छेडछाड़ की कोशिश की, जिसके बाद घर का कीमती सामान भी लूट लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मृतक सहित अन्य के खिलाफ डकैती का केस भी दर्ज कर लिया है।

ये था मामला

यूपी के अलीगढ़ में स्थित मामू भांजा कॉलोनी में रहने वाली एक महिला लक्ष्मी मित्तल ने शिकायत दर्ज कराई है कि 18 जून को रात में मोहम्मद औरंगजेब ने उसके घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की। इसी के साथ उसके घर से कीमती सामान भी लूट लिया। महिला ने इस मामले में मोहम्मद औरंगजेब के साथ ही सलमान मोहम्मद, मोहम्मद फरीद सहित करीब कुल 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पैर फिसलने से हुई मौत

इस मामले में जहां पीड़ित पक्ष का कहना है कि भीड़ में एकत्रित लोगों द्वारा मोहम्मद फरीद की पीट पीटकर हत्या कर दी गई है। वहीं महिला का कहना है कि जब वह छेड़खानी और लूट की वारदात कर रहे थे, तभी महिला के घर वाले बचाने के लिए दौड़कर आए तो आरोपी वहां से भागने लगे, जिसमें फरीद का पैर सीढ़ियो से फिसल गया, जिसके कारण नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

इस मामले में महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मृतक और अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 354 और 395 के तहत केस दर्ज किया गया। यानी आरोपियों के खिलाफ महिला के कपड़े उतारने और छेड़खानी करने सहित डकैती के मामले में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने जिन 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसमें से 7 नामजद आरोपी हैं वहीं करीब 2 अज्ञात आरोपी है।

यह भी पढ़ें : खूबसूरती में किसी हिरोईन से कम नहीं है राजस्थान की ये महिला अफसर

फरीद के परिवार ने दर्ज कराया केस

इस मामले में मृतक फरीद के परिवार द्वारा केस दर्ज कराया गया है कि 18 जून की रात को जब फरीद काम से घर लौट रहा था, तभी भीड़ ने उसे चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : बहुत खूबसूरत है आईपीएस शरण कांबले और आईएफएस सायली शिंदे की जोड़ी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अब 8 घंटे नहीं, 3.5 घंटे में काशी दर्शन! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन होगी गेम चंगेर?
Success Story: साइकिल से इंटरनेशनल यूथ आइकॉन बने बागपत के अमन कुमार, युवाओं के लिए मिसाल