वनप्लस का पुराना फोन है पास तो इस तरह कैमरा बनाएं झक्कास, कंपनी दे रही मौका

OnePlus 12 में एक नया अपडेट आया है। इसमें कंपनी आपको अपने फोन के कैमरे की क्वालिटी बेहतर करने का मौका दे रही है। इसे अपडेट करते ही आपके फोन के कैमरे में नए फीचर्स एड हो जाएंगे। यह अपडेट 770 एमबी का है। 

Nitesh Uchbagle | Published : Mar 7, 2024 12:39 PM IST

टेक डेस्क. भारत में वन पल्स 12 सीरीज जनवरी में लॉन्च हुआ था। अब इस फोन में नया अपडेट आया है। आजकल स्मार्टफोन कंपनी बेहद ध्यान दे रही है। इसी क्रम में वन प्लस ने इस सीरीज को लॉन्च करने के कुछ समय बाद ही कैमरा अपडेट जारी किया है। यह अपडेट 770 एमबी का है।

अपडेट के बाद कैमरे में मिलेंगे नए फीचर्स

इस अपडेट में OnePlus 12 और OnePlus 12R की कैमरा परफॉर्मेंस बेहतर होने वाला है। इसे अपडेट करते ही जूम बटन पर क्लिक करते ही यूजर फोकल लेंथ पर स्विच कर सकेंगे। इसके अलावा 2X जूम के साथ पोर्ट्रेट लेने पर ये और भी क्लियर होगा। कैमरा में नए फीचर्स ऐड होने वाले है। फोन अपडेट करने पर नेटवर्क ऑप्टिमाइज करने का भी ऑप्शन मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, इस अपडेट में बग्स फिक्स किए जाएंगे।

 ऐसे करें OnePlus के नए मॉडल अपडेट

OnePlus के नए अपडेट का नोटिफिकेशन आपके फोन में आएगा। इसके बाद आप फोन को अपडेट कर सकते है। अगर आपके फोन के नोटिफिकेशन नहीं मिला तो आप अबाउट डिवाइस में जाकर इससे जुड़ी जानकारी ले सकेंगे। इसमें आपको NFC फंक्शन को ज्यादा स्टेबल करने में मदद मिलेगी। ऐसे में आपको जल्द ही फोन अपडेट करना चाहिए।

अब जानें OnePlus 12 सीरीज के बारे में

OnePlus की नई सीरीज को इसी साल जनवरी में लॉन्च हुआ था। कंपनी ने इस मॉडल में काफी सुधार किया है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर है। इसकी बैटरी 5400 mAh बैटरी और 100W का फास्ट चार्जिंग का फीचर इसे खास बनाता है। इसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है।

यह भी पढ़ें…

Samsung से लेकर Xiaomi तक...मार्च में आ रहें 5 सबसे धाकड़ Smartphones

इस AI स्मार्टफोन ने सबसे बड़े टेक इवेंट मचाया तहलका, फीचर्स है हैरान करने वाले

Share this article
click me!