प्रलय में भी सेफ रहेगा Mark Zuckerberg का मकान ! जानें कितने में और कहां बन रहा

Published : Jan 03, 2024, 01:17 PM IST
mark zuckerberg and priscilla chan

सार

बंकर बाहर की दुनिया से भले ही अलग है लेकिन वहां किसी चीज की जरूरत नहीं होगी। यह हर चीज से लैस होगा। बंकर का गेट मेटल और कंक्रीट से बना होगा। बंकर को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि इसका इस्तेमाल बंकर और बॉम्ब शेल्टर जैसा होगा।

टेक डेस्क : मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) और उनकी वाइफ प्रिसिला चान (Priscilla Chan) अंडरग्राउंड बंकर बनवा रहे हैं। यह बंकर 1,400 एकड़ के खेत में 5,000 स्क्वायर फीट में बन रहा है, जो कि हवाई (Hawaii) में स्थित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अंडरग्राउंड बंकर की लागत करीब 27 करोड़ डॉलर यानी 22 अरब 49 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। इसमें जमीन की कीमत भी है। इसके साथ ही वहां काम करने वाले वर्कर्स से नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट्स भी साइन करवाए गए हैं।

कितना खास मार्क जुकरबर्ग का बंकर

मार्क जुकरबर्ग ऐसा क्यों कर रहे हैं इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है लेकिन कहा जा रहा है कि हवाई में बनने वाला यह बंकर बाहर की दुनिया से भले ही अलग है लेकिन वहां किसी चीज की जरूरत नहीं होगी। यह हर चीज से लैस होगा। बंकर का गेट मेटल और कंक्रीट से बना होगा। बंकर को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि इसका इस्तेमाल बंकर और बॉम्ब शेल्टर जैसा होगा।

मार्क जुकरबर्ग के बंकर में कितने रूम

मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला की यह प्रॉपर्टी काउआई आइलैंड (Island of Kauai) पर है। जिसे कोलाऊ रैंच (Ko'olau Ranch) नाम से जानते हैं। इसमें अंडरग्राउंड शेल्टर ही नहीं बल्कि दर्जनों बिल्डिंग्स हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 30 बेडरूम और 30 बाथरूम बने हैं और दो बंगले भी बने हैं। यहां के ब्लू प्रिंट में 11 ट्री हाउस, फिटनेस सेंटर, गेस्ट हाउस और बहुत कुछ है।

प्रलय में भी सुरक्षित रखेगा यह बंकर

मार्क और प्रिसिला की प्रवक्ता ब्रांडी होफिन बार ने टाइम मैगजीन को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि काउआई काउंटी लोगों से अपील कर रही है कि वे तूफानों से बचने के लिए शेल्टर बनाएं। इसके लिए टैक्स में छूट भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला कोलाऊ के साथ वहां के लोगों के बीच समय बिताना पसंद करते हैं। वह उसे प्रकृति के करीब रखना चाहते हैं। मार्क और प्रिसिला के अलावा सिलिकॉन वैली के कई रईसों ने प्रॉपर्टी खरीदकर बंकर बनवाए हैं। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, वेंचर कैपिटलिस्ट पीटर थिएल ने भी 2022 में इसी तरह का प्लान बनाया था। हालांकि, न्यूजीलैंड के लोकल काउंसिल ने इसे रिजेक्ट कर दिया था।

इसे भी पढ़ें

इस भारतीय टेक फर्म ने कर्मचारियों को दिया 33 प्रतिशत मालिकाना हक, गिफ्ट में दी हैं कारें

 

2023 में अंबानी नहीं इस शख्स ने की सबसे ज्यादा कमाई, टॉप-10 में कौन?

 

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स