एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में भारतीय टेक फर्म Ideas2IT ने अपने कर्मचारियों को 33 प्रतिशत मालिकाना हक देने का फैसला किया है। यह टेक फर्म करीब 100 मिलियन डॉलर की है। 

Ideas2IT. एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में भारतीय टेक फर्म Ideas2IT ने अपने कर्मचारियों को 33 प्रतिशत मालिकाना हक देने का फैसला किया है। यह टेक फर्म करीब 100 मिलियन डॉलर की है। फर्म के अनुसार उन्होंने इस बार केवल 50 कारें ही अपने कर्मचारियों को दी हैं। इससे पहले 2022 में कंपनी में 5 साल काम पूरा करने वाले कर्मचारियों को 100 कारें गिफ्ट की गई थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारतीय टेक फर्म Ideas2IT

भारत की टेक फर्म कंपनी Ideas2IT ने ऐलान किया है कि 100 मिलियन डॉलर की कंपनी के स्वामित्व का 33% उसके कर्मचारियों को ट्रांसफर किया जाएगा। इस हिस्सेदारी में से 5 प्रतिशत उन कर्मचारियों को दिया जाएगा जो कंपनी की स्थापना यानि 2009 से ही जुड़े हुए हैं। बाकी कंपनी के 700 कर्मचारियों को वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी उन 50 कर्मचारियों को 50 कारें दे रही है, जिन्होंने कंपनी के साथ 5 साल पूरे कर लिए हैं। पिछले साल भी कंपनी ने पांच साल पूरा करने वाले 100 कर्मचारियों को 100 कारें गिफ्ट की थीं।

Scroll to load tweet…

साल 2009 में हुई कंपनी की स्थापना

Ideas2IT के संस्थापक मुरली विवेकानंदन ने जानकारी दी कि 2009 में शुरुआत करने के बाद से अब हम 100 मिलियन डॉलर की कंपनी बन गए हैं। हम इसका लाभ अपने कर्मचारियों के साथ शेयर करना चाहते हैं। यह हमारे फंड शेयरिंग स्कीम का हिस्सा है। हमारे पास पूरे भारत में कुल 750 कर्मचारी हैं। अमेरिका और मेक्सिको के कर्मचारी अपने जागने के घंटों का लगभग 30-40 प्रतिशत कंपनी के लिए बिताते हैं। हम हाई टार्गेट के साथ ही कर्मचारियों के बेहतरी के बारे में भी सोचते हैं। यह आइडिया कंपनी कर्मचारियों के वर्क एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। वे हमारे साथ भावनात्मक तौर पर भी जुड़ते हैं।

यह भी पढ़ें

Watch Video: लक्षद्वीप के लोगों ने ऐसे किया PM मोदी का स्वागत, समुद्र की गहराई में लगा कटआउट