WhatsApp Call Link Feature: एक साथ 32 लोगों को कर सकते हैं वीडियो कॉल, जानिए कैसे काम करता है यह फीचर

WhatsApp Call Link Feature: व्हाट्सएप ने अपने iOS और Android यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है। इसके तहत यूजर्स कॉल लिंक क्रिएट करके किसी को भी जोड़ सकते हैं। खास तौर पर वीडियो कॉलिंग के लिए 32 यूजर का विकल्प मिलेगा यानी 32 लोग एक साथ वीडियो कॉल कर सकेंगे।

Akash Khare | Published : Oct 25, 2022 7:07 AM IST / Updated: Oct 25 2022, 12:41 PM IST

टेक न्यूज. Meta Owned इंस्टेंट मैसेजिंग एप WhatsApp अपने यूजर्स को मैसेज भेजने के अलावा वॉइस और वीडियो कॉल (WhatsApp Video Calling Feature) करने की परमीशन भी देता है। अब अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सएप ने हाल ही में एक नया फीचर जोड़ा है। इस फीचर के जरिए, प्लेटफॉर्म ने अपने वॉइस और वीडियो कॉलिंग फीचर कॉल लिंक (WhatsApp Voice and Video Call Link Feature) के लिए एक नया अपडेट जारी किया है। कंपनी ने यह कॉल लिंक फीचर व्हाट्सएप के कॉल टैब पर एंड्रॉइड और आईओएस दोनों ही डिवाइस पर उपलब्ध कराया है। इस खबर में जानिए इस फीचर से जुड़ी हर जानकारी।

कैसे करता है काम ?
इस नए कॉल लिंक फीचर के जरिए व्हाट्सएप यूजर्स अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ वॉयस या वीडियो कॉल लिंक बना और शेयर कर सकते हैं। एक बार लिंक ओपन होने के बाद, ये सीधे उनके चुने हुए कॉन्टैक्ट को एक्टिव वॉइस या वीडियो कॉल से जोड़ देगा। इसके साथ ही इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए 32 यूजर का विकल्प मिलेगा यानी 32 लोग एक साथ वीडियो कॉल कर सकेंगे। 

व्हाट्सएप कॉलिंग लिंक फीचर (WhatsApp Call Link Feature)
- हर बार जब यूजर कॉल लिंक बनाता है, तो URL 22 character का होता है। 
- यह URL हर बार यह नया और अलग होता है ताकि कोई उनके कॉल लिंक का अंदाजा न लगा सके। 
- अगर यूजर अपने द्वारा बनाए गए लिंक को खो देते हैं या भूल जाते हैं, तो दूसरा लिंक बनाना आसान हो जाता है।
- इन लिंक्स का इस्तेमाल 90 दिनों तक किया जा सकता है। 
- यूजर उन्हें ब्लॉक कर सकते हैं जिन्हें वो अपने कॉल लिंक में एंट्री नहीं देना चाहते।

कैसे करें यूज?
- अपने iOS या Android डिवाइस पर WhatsApp खोलें
- अपने व्हाट्सएप के कॉल टैब पर जाएं।
- सबसे ऊपर उपलब्ध कॉल लिंक बनाएं विकल्प पर टैप करें।
- अपना कॉल ऑप्शन में वीडियो या वॉइस कॉल में से चुन सकते हैं।
- शेयर लिंक दबाएं या लिंक बटन कॉपी करें।
- व्हाट्सएप चैट, ग्रुप या किसी अन्य ऐप में लिंक भेजें।
इन स्टेप्स को iOS या Android यूजर्स दोनों अपना सकते हैं। इसके जरिए किसी को भी कॉल लिंक भेजा जा सकता है।

ये भी पढ़ें...

Google ने Gmail पर जोड़े 3 नए फीचर्स, जानिए यूजर्स को इससे क्या होगा फायदा

Ultraviolette F77: मात्र 10 हजार में बुक करें 307Km की रेंज वाली यह इलेक्ट्रिक बाइक, अगले महीने होगी लॉन्च

पल भर में बैंक अकाउंट खाली कर देगा SOVA वायरस, SBI ने जारी किया अलर्ट, इस तरह बचें

iQOO Giveaway Contest: T20 वर्ल्ड कप में इंडिया के मैच देखते हुए जीतिए 5 लाख तक के ईनाम, यहां जानिए कैसे

Share this article
click me!