Budget Summer Vacation Planning: गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान है? बजट की चिंता छोड़िए! सस्ते में ठहरने, खाने और घूमने के ये टिप्स आपके वेकेशन को बनाएंगे यादगार।
बच्चों के एग्जाम खत्म हो चुके हैं और गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई है, ऐसे में बच्चे साल भर बाद गर्मियों में फ्री होते हैं, जिसमें वे समर वेकेशन पर जाना चाहते हैं। बच्चों के अलावा पेरेंट्स भी गर्मियों का इंतजार करते हैं कि बच्चों की छुट्टियों में साथ कही बाहर जाएं। गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का मजा तभी आता है जब जेब पर ज्यादा बोझ न पड़े। अगर आप भी अपने समर वेकेशन को बजट-फ्रेंडली बनाना चाहते हैं, तो ये टिप्स आपकी काफी मदद करेंगे।
समर वेकेशन के लिए यूं बनाएं बजट फ्रेंडली प्लान
1. सस्ते और अच्छे ठहरने की करें प्लानिंग
होटल्स की बजाय होमस्टे, हॉस्टल्स, एयरबीएनबी या धर्मशालाओं में ठहरने का विकल्प चुनें।
ग्रुप में ट्रैवल कर रहे हैं तो अपार्टमेंट रेंट पर लेकर पैसे बचा सकते हैं।
ऑफ-सीजन में बुकिंग करने से अच्छे डिस्काउंट मिल सकते हैं।
2. बजट-फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट का करें चुनाव
फ्लाइट टिकट बुक करने से पहले इंकॉग्निटो मोड में रेट्स चेक करें, इससे सस्ते ऑप्शन मिल सकते हैं।
लोकल ट्रांसपोर्ट जैसे मेट्रो, बस या शेयरिंग टैक्सी का इस्तेमाल करें।
अगर दूरी कम है, तो साइकिल या वॉकिंग टूर से ट्रैवल का मजा लें और पैसे भी बचाएं।
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।