स्ट्रीट फूड के लिए फेमस हैं भारत के ये 10 शहर
भारत के 10 मशहूर फूड डेस्टिनेशन! दिल्ली से चेन्नई तक, हर शहर का अपना खास स्वाद है। स्ट्रीट फूड के शौकीनों के लिए ये जगहें जन्नत हैं!

दिल्ली
खास खाना: छोले भटूरे, पराठे, बटर चिकन, गोलगप्पे।
खास इलाके: चांदनी चौक, पराठे वाली गली और करोल बाग स्ट्रीट फूड के शौकीनों के लिए बेस्ट जगह है।

मुंबई
खास खाना: वड़ा पाव, पाव भाजी, भेल पुरी, मिसल पाव।
खास इलाके: जुहू बीच और भिंडी बाजार अपने पॉपुलर स्ट्रीट स्नैक्स के लिए फेमस हैं।
कोलकाता
खास खाना: काठी रोल, पुचका (पानी पुरी), झालमुरी और रोशोगुल्ला जैसी बंगाली मिठाइयां।
खास इलाके: न्यू मार्केट और सदर्न एवेन्यू अपने स्ट्रीट फ़ूड स्टॉल के लिए फेमस है।
इंदौर
खास खाना: पोहा जलेबी, भुट्टे का कीस, दही वड़ा।
खास इलाके: इंदौर में सर्राफा बाजार एक चहल-पहल वाला नाइट मार्केट है, जो अपने स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है।
अमृतसर
खास खाना: अमृतसरी कुल्चा, लस्सी, जलेबी।
खास इलाके: केसर दा ढाबा और गुरदास राम दे जलेबी वाली यह जगाहें अवश्य देखने योग्य स्थान हैं।
लखनऊ
खास खाना: टुंडे कबाब, गलौटी कबाब, निहारी।
खास इलाके: चौक और हजरतगंज में खाना बेस्ट होता है।
अहमदाबाद
खास खाना: ढोकला, फाफड़ा, खाखरा।
खास इलाके: मानेक चौक अपने जीवंत स्ट्रीट फूड सीन्स के लिए जाना जाता है।
पटना
खास खाना: लिट्टी चोखा, समोसे।
खास इलाके: पटना जंक्शन के आस-पास की गलियों में लोकल फ्लेवर मिलते हैं।
चेन्नई
खास खाना: इडली, डोसा, वड़ा।
खास इलाके: मरीना बीच अपने साउथ इंडियन स्नैक्स की वैराइटी के लिए फेमस है।
चंडीगढ़
खास खाना: छोले भटूरे, तंदूरी चिकन।
खास इलाके: चंडीगढ़ के सेक्टर 8 का बाजार स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड ऑप्शन का हब है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

