ये हैं भारत के 10 अजूबे, कुछ के नाम नहीं जानते होंगे आप
Top Wonders of India: भारत के कुछ फेमस ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानें! ताजमहल से लेकर हम्पी तक, इन जगहों का इतिहास और महत्व काफी खास है।

ताज महल, उत्तर प्रदेश
ताज महल उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित है। यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। इसे सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था।
हम्पी, कर्नाटक
पुराने मंदिरों और खंडहरों के लिए जाना जाने वाला हम्पी एक यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज है, जिसमें कई विशाल मंदिर हैं।
खजुराहो मंदिर, मध्य प्रदेश
यह मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। खजुराहो के मंदिरों को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया है।
गोल्डन टेंपल, पंजाब
गोल्डन टेंपल अमृतसर, पंजाब में स्थित है। यहां का शांत वातावरण और आध्यात्मिक महत्व के लिए फेमस है।
कोणार्क सूर्य मंदिर, ओडिशा
कोणार्क सूर्य मंदिर, जो 13वीं शताब्दी का एक हिंदू सूर्य मंदिर है। यह भारत के ओडिशा राज्य के पुरी जिले में स्थित है।
सांची स्तूप, मध्य प्रदेश
सांची स्तूप, जिसे महान स्तूप के नाम से भी जाना जाता है। मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन जिले में सांची नामक स्थान पर स्थित है, जो भोपाल से लगभग 46 किलोमीटर दूर है।
अजंता और एलोरा गुफाएं, महाराष्ट्र
अजंता और एलोरा की गुफाएं भारत के दो सबसे फेमस हैं। यह बौद्ध, हिंदू और जैन कला और आर्किटेक्चर को प्रदर्शित करती हैं।
मीनाक्षी मंदिर, तमिलनाडु
तमिलनाडु में स्थित मां मीनाक्षी देवी का यह मंदिर विश्व के सात अजूबों में शामिल है।
कुतुब मीनार, दिल्ली
दुनिया की सबसे ऊंची ईंट की मीनार, 12वीं सदी में बनाई गई थी। इसे कुतुब-उद-दीन ऐबक ने बनाया था, जो यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है।
बृहदेश्वर मंदिर, तमिलनाडु
यह सबसे बड़े हिंदू मंदिरों में से एक है और तमिल आर्किटेक्चर का एक उदाहरण है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

