पति के लिए मजा की जगह सजा बन गया हनीमून, एडल्ट स्टार मिया खलीफा को देख कर बैठा एक गलती

हनीमून पर गए पति को एडल्ट स्टार मिया खलीफा को देखना भारी पड़ गया। नाराज पत्नी को मनाने के लिए पति को जेब ढीली करनी पड़ी। मिया खलीफा ने इस मामले का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 25, 2022 5:22 AM IST / Updated: Jun 25 2022, 10:58 AM IST

नई दिल्ली। शादी के बाद लगभग हर कपल हनीमून के लिए जाता है। यह शादी के बाद एक दूसरे को बेहतर तरीके से जानने-समझने, शादी कार्यक्रमों की इतने दिन की थकावट को दूर करने और मौज-मस्ती करने का अच्छा उपाय माना जाता है। हर कपल चाहता है कि हनीमून ऐसा हो, जो उनके जीवन का यादगार ट्रिप बन जाए। 

मगर एक कपल के लिए यह ऐसा ट्रिप बना, जिसे वे कभी भूलेंगे नहीं। दरअसल, एक पति के लिए उसका हनीमून तब सजा बन गया, जब उसने पत्नी के सामने एडल्ट स्टार मिया खलीफा को पहचान लिया। शादी के बाद एक दंपति हनीमून के लिए पेरिस गए। होटल में डिनर करके जब वे सोने जा रहे थे, तभी उसी होटल में सामने से एडल्ट स्टार मिया खलीफा आती दिखी। पति ने मिया खलीफा को पहचान लिया और यही उसके लिए मुसीबत बन गया। 

Latest Videos

 

 

मिया खलीफा ने शेयर किया वीडियो 
पत्नी को यह बात पसंद नहीं आई कि उसके पति ने एडल्ट स्टार को मुस्कुरा कर भाव दिया। बुरी तरीके से नाराज पत्नी को मनाने के लिए पति को महंगे ब्रांड का बैग खरीदकर गिफ्ट करना पड़ा। यही नहीं, इस घटना का वीडियो भी खुद पोर्न मूवी स्टार मिया खलीफा ने ही अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके बाद युवक की पत्नी ने मिया खलीफा के साथ एक वीडियो भी बनाकर शेयर किया है। 

यूजर्स ने पति के साथ जताई सहानुभूति 
सोशल मीडिया पर 8 सेकेंड के इस वीडियो अब तक 6 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। कुछ यूजर्स इस पहले से प्लान किया हुआ बता रहे हैं, तो कुछ कहना है कि महंगे गिफ्ट के लिए पति को इस तरह का ब्लैकमेल करना सही नहीं है। कुछ यूजर्स इस पति के साथ सहानुभूति जताते हुए कह रहे कि वाकई इस युवक के साथ बुरा हुआ। गूगल पर सर्च करने के बाद कुछ यूजर्स ने अंदाजा लगाया कि यह बैग कम से पांच लाख का होगा। 

हटके में खबरें और भी हैं..

मां-बेटी की जोड़ी ऑनलाइन पोस्ट करती है ऐसा कंटेट 5 मिनट के मिलते है एक लाख रुपए 

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

लड़की बनने के लिए हर रकम अदा करने को तैयार था, सेक्स चेंज कराकर जब घर पहुंचा, तो गांव वाले कपड़े उतारने लगे

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?