रेगिस्तान में इस मुद्रा में मिला हजारों साल पुराना कंकाल, सूखी चमड़ी और सिर पर बाल देख हैरान हैं अधिकारी

Published : May 26, 2022, 05:45 PM ISTUpdated : May 26, 2022, 05:50 PM IST
रेगिस्तान में इस मुद्रा में मिला हजारों साल पुराना कंकाल, सूखी चमड़ी और सिर पर बाल देख हैरान हैं अधिकारी

सार

सोशल मीडिया पर एक कंकाल की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे कई करीब सात  हजार साल पुराना बताया  जा रहा है। यह ममीफाइड कंकाल चिली के अताकामा डेजर्ट (Atacama Desert of Chile) में मिला। इस कंकाल को देखकर अधिकारी दंग रह गए। 

नई दिल्ली। चिली के अतकामा रेगिस्तान (Atacama Desert of chile) में यहां के पुरातत्व विभाग काे एक कंकाल मिला है। यह कंकाल करीब सात हजार साल पुराना बताया जा रहा है। इस कंकाल को देखकर पुरातत्व टीम के अधिकारी हैरान रह गए। वैसे तो कंकाल मिलना कोई नई बात नहीं है। दुनिया के अलग-अलग हिस्से में इससे भी पुराने कंकाल मिलते रहे हैं, मगर यह कंकाल कुछ ऐसा है, जिसे देखकर पहली बार में ही अधिकारी चौंक गए। 

दरअसल, यह कंकाल दूसरे कंकालों से बिल्कुल अलग है। इस ममिफाइड कंकाल ने कपड़े पहने हुए हैं। इसके सिर पर बाल भी और चमड़ी सूखी हुई है, जैसे लग रहा कोई पतली सी परत है। वहीं, रिसर्च टीम का कहना है कि यह कंकाल 5020 बीसी का है। यानी करीब सात हजार साल पुराना। आम तौर परर कंकाल ऐसे नहीं होते और इतने सारे बाल तो बिल्कुल भी नहीं। वह भी बिल्कुल ठीक अवस्था में। 

 

 

सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ट्विटर पर इस कंकाल को आर्कियों हिस्ट्रीज (Archaeo Histories) अकाउंट से पोस्ट किया गया है। पोस्ट में दावा किया गया है कि यह कंकाल 5020 बीसी का है। यह पुराने समय में शवों को कृत्रिम तरीके से ममी बनाने का उदाहरण है। इसे चिंचोरो ममी कहा जाता है। 

भरोसा नहीं होता ऐसा भी कंकाल हो सकता है

बहरहाल, बहुत से लोग इस तस्वीर को फेक बता रहे और इस पर भरोसा नहीं कर रहे। लोगों का सवाल है कि यह ममी इतने साल तक कैसे बची रह गई। साथ ही, इसके बाल और कपड़े कैसे इतने सही सलामत हैं। फोटो को देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस पोस्ट को 6 हजार 300 से ज्यादा यूजर्स ने पसंद किया है। कुछ यूजर्स ने पूछा है कि क्या इसे इसी अवस्था में दफनाया गया था। एक ने पूछा इसके जबड़े नीचे कैसे गिरे हैं। बहरहाल, एशियानेट हिंदी इस वायरल पोस्ट और फोटो की पुष्टि नहीं करता। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे के अंतिम संस्कार में गई महिला को एक लड़के से हुआ प्यार, बाद में कर ली शादी, दोनों की उम्र आपको चौंका देगी 

यह लड़की रोज पीती है कुत्ते का यूरीन, बोली- होते हैं कई फायदे

Amazon बेच रहा 26 हजार की बॉल्टी और 10 हजार के मग, यूजर ने पूछा- इसका क्या करें

जानिए कुत्ते पोल, टायर या दीवार जैसी वर्टिकल सतह पर यूरिन क्यों करते हैं, जमीन से उन्हें क्या दिक्कत है

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

जब बर्तन में फंस गया कुत्ते का सिर, जबरदस्त वायरल हो रहा 11 सेकंड का वीडियो
आवाज कांपी-भर आईं आंखें, जब ज़ोमैटो डिलीवरी बॉय को पता चली केक की असली कहानी