Republic Day 2023 : भारत के 74वें गणतंत्र दिवस को गूगल ने ऐसे बनाया खास, डूडल में नजर आया कर्तव्य पथ

Published : Jan 26, 2023, 09:13 AM ISTUpdated : Jan 26, 2023, 09:38 AM IST
google doodle 74th republic day 2023 india

सार

इस बार भारत के 74वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) के अवसर पर गूगल ने अपने खास डूडल के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

ट्रेंडिंग डेस्क. हर खास मौके पर दुनिया का सबसे ताकतवर और लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल कुछ अलग हटकर करता है। इस बार भारत के 74वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) के अवसर पर गूगल ने अपने डूडल (Google Doodle) के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

डूडल में नजर आया कर्तव्य पथ

गूगल ने अपने सर्च इंजन के होमपेज पर एनीमेशन के जरिए एक खास तरह का डूडल बनाया है। गूगल के इस डूडल में भारत का कर्तव्य पथ नजर आ रहा है। इसी कर्तव्य पथ पर भारत के गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया जाता है। इस डूडल पर बने कर्तव्य पथ की दायीं ओर करतब दिखाते डेयरडेविल्स नजर आ रहे हैं, तो दूसरी ओर घुड़सवार। हैंड कट पेपर आर्ट की तरह नजर आ रहे इस डूडल में राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, नॉर्थ व साउथ ब्लॉक भी देखा जा सकता है।

मेड इन इंडिया तोपों से दी जाएगी सलामी

बता दें कि आज कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की शुरुआत राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ होगी। इसके बाद 21 मेड इन इंडिया तोपों से सलामी दी जाएगी, जिसके साथ राष्ट्रगान होगा। बता दें कि ये पहला मौका है जब 105 मिमी की भारतीय फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस में शामिल होने वाला हर जवान करता है 600 घंटे का अभ्यास, 26 जनवरी पर जानें गणतंत्र दिवस से जुड़े 26 रोचक तथ्य

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

किसी और देश में ऐसा अनुभव नहीं हुआ, भारतीयों के व्यवहार से हैरान विदेशी-WATCH
प्रियांशी का Happy Birthday! फल-सब्जी और केक के साथ मनाया अपनी हथिनी का जन्मदिन