गजब रोमांच: ऐसा चिड़ियाघर जहां है सबकुछ उल्टा, कैद में हैं इंसान और खूंखार जानवर घूमते हैं बाहर

Published : May 29, 2022, 07:04 AM IST
गजब रोमांच: ऐसा चिड़ियाघर जहां है सबकुछ उल्टा, कैद में हैं इंसान और खूंखार जानवर घूमते हैं बाहर

सार

एक चिड़ियाघर ऐसा भी है, जहां जानवर खुलेआम घूमते हैं और पर्यटक पिंजरे में कैद रहते हैं। यह अजीबो-गरीब चिड़ियाघर चीन में है और 2014 में खोला गया था। चिड़ियाघर प्रबंधन का कहना है कि ऐसा पर्यटकों में रोमांच पैदा करने के लिए किया जाता है। 

नई दिल्ली। चिड़ियाघर तो आप शायद जरूर गए होंगे। वहां छोटे-बड़े, सीधे या खूंखार सभी जानवर पिंजरे में बंद होते हैं। आप उन्हें बाहर से देखते हैं। मगर क्या आप कभी ऐसे चिड़ियाघर में घूमने गए हैं, जहां खूंखार जानवरों को नहीं बल्कि इंसानों को पिंजरे में कैद रखा जाता है। ऐसा चिड़ियाघर चीन में है। 

चीन ऐसा देश है जो तमाम उलजुलूल हरकतें करता रहता है। यहां उसने चौंगक्विंग शहर में ऐसा अजीब-गरीब चिड़ियाघर बनाया है, जिसके बारे में आप जानकर हैरान रह जाएंगे। यह चिड़ियाघर लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू है। यह जगह इतनी खतरनाक है कि अगर आपने सावधानी नहीं बरती तो पलभर में खूंखार जानवर आपको नोच खाएंगे। 

पर्यटकों के और खूंखार जानवरों के बीच बस एक छोटी जाली का गैप रहता है 
यह अजीबो-गरीब चिड़ियाघर वर्ष 2015 में खोला गया था। इस चिड़ियाघर में पर्यटकों को रोमांच देने के लिए उन्हें पिंजरे वाली गाड़ी में बंद कर दिया जाता है और खूंखार जानवरों का खुलेआम घूमने के लिए छोड़ दिया जाता है। पिंजरेनुमा गाड़ी में पर्यटक पूरे परिसर में घूमते रहते हैं और खूंखार जानवर जहां दिखाई देते हैं वहां गाड़ी रोक दी जाती है। इसके बाद जानवर पिंजरों पर चढ़कर दहाड़ते हुए पर्यटकों के करीब तक चले जाते है। उनके और पर्यटकों के बीच बस एक छोटी सी जाली का गैप रहता है। 

जानवर जितने करीब आते हैं रोमांच उतना अधिक बढ़ता है 
पर्यटक इस चिड़ियाघर में घूमने के दौरान खाना भी लिए रहते हैं और खूंखार जानवरों को देते हैं, जिससे ये जानवर और करीब आते हैं। इससे रोमांच और बढ़ जाता है। यहां एक साथ कई तरह के जानवर आते हैं, मगर गाड़ी जब शेरों के इलाके में जाती है, तो वहां सिर्फ और सिर्फ शेर परिवार ही होता है। दूसरे किसी जानवर की वहां आने की हिम्मत नहीं होती। हालांकि, कई बार ऐसे मौके भी आते हैं, जब जानवर वाहन के बिल्कुल नजदीक आ जाते हैं या छत पर चढ़ जाते हैं या फिर पिंजरे की जाली को बहुत तेजी से हिलाते हैं, मानो टूट जाएगी, तब पर्यटक खूब चिल्लाते हैं। इससे कई बार जानवर उत्तेजित हो जाते हैं या फिर वे डर कर भाग जाते हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

यह लड़की रोज पीती है कुत्ते का यूरीन, बोली- होते हैं कई फायदे

Amazon बेच रहा 26 हजार की बॉल्टी और 10 हजार के मग, यूजर ने पूछा- इसका क्या करें

जानिए कुत्ते पोल, टायर या दीवार जैसी वर्टिकल सतह पर यूरिन क्यों करते हैं, जमीन से उन्हें क्या दिक्कत है

शख्स ने पत्नी और 2 बच्चों को इलेक्ट्रिक कटर से काटकर उतारा मौत के घाट, फिर कर ली आत्महत्या

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

जब बर्तन में फंस गया कुत्ते का सिर, जबरदस्त वायरल हो रहा 11 सेकंड का वीडियो
आवाज कांपी-भर आईं आंखें, जब ज़ोमैटो डिलीवरी बॉय को पता चली केक की असली कहानी