
वायरल डेस्क. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज बेन डकेट की साल 2013 की एक पोस्ट अब वायरल हो रही है। इसी कारण वह सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा था "धोनी की गर्लफ्रेंड/पत्नी टॉप ड्रॉअर हैं।" यह पोस्ट एक बार फिर से वायरल हो रही है। यूजर्स इस पोस्ट पर रिएक्ट करे हैं। हालांकि, डकेट ने इसे बाद में हटा दिया था।
डकेट पहले भी क्रिकेटर्स पर कर चुके है कमेंट्स
बेन डकेट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। एक ट्वीट में एबी डिवीलियर्स पर कमेंट कर लिखा- एबी डिवीलियर्स... सर अब आप एक मजाक है। उन्होंने आईपीएल टीम आरसीबी पर कमेंट किया- आरसीबी टीम एक मजाक है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ और विराट कोहली को भी उन्होंने मजाक कहा है।
डकेट की परफॉरमेंस कुछ खास नहीं
इंग्लैंड और भारतीय टीम के बीच चल रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है। इस सीरीज में अब तक बेन डकेट कोई खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। उन्होंने 2 टेस्ट की चार पारियों में 133 रन बनाए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 15 फरवरी को राजकोट में खेला जाना है। इंग्लैंड की टीम इन 10 दिनों के ब्रेक में दुबई गई हुई है। पिछले टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 106 रनों से हराया था।
यह भी पढ़ें…
एक फिर बार धोनी ने जीता फैंस का दिल, शख्श को दिया अनोखा तोहफा, देखें वीडियो
एक किडनी के साथ जन्में बॉडीबिल्डर की मौत, इंस्टाग्राम पर थे बेहद पॉपुलर
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News