भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने केरकेट्टा सिद्धार्थ नाम के फैन को जुते पर ऑटोग्राफ दिया। इस मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर ने पोस्ट कर लिखा कि माही आपने मेरा दिन बना दिया, इसके लिए आपका धन्यवाद। 

वायरल डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सोशल मीडिया से दूर रहने के बावजूद वह यहां पर छाए रहते हैं। इस बार फिर उन्होंने फैंस का दिल जीता है। उन्होंने अपने फैन को खास तोहफा दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में, धोनी ने एक इवेंट के दौरान अपने एक फैन को जूते पर ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं। इसका वीडियोप्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को केरकेट्टा सिद्धार्थ नाम के शख्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इसमें महेंद्र सिंह धोनी नीले रंग के जूते पर ऑटोग्राफ दे रहे हैं। फैन ने वीडियो शेयर कर लिखा थैंक यू माही! आपने मेरा दिन बना दिया। आपने मेरे नाइकी एयर जॉर्डन जूते पर अपना ऑटोग्राफ दिया, इसके लिए धन्यवाद।

इस वीडियो पर अब तक 1 लाख 64 हजार यूजर्स ने लाइक किया हैं।

View post on Instagram

धोनी का ये आखिरी आईपीएल!

बीते साल महेंद्र सिंह धोनी ने साफ कर दिया था कि इस बार यानी आईपीएल 2024 में वो हिस्सा लेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि इस साल के बाद ग्राउंड पर बतौर खिलाड़ी आखिरी बार दिखेंगे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत चुकी हैं।

यह भी पढ़ें…

हाथी ने किया दो लोगों पर किया हमला, कैमरे में कैद हुई घटना, दिल दहला देगा ये वीडियो

इंस्टाग्राम पर चूड़ी बेचने वाली महिला का Video Viral, ऐसी अंग्रेजी सुन दंग रह जाएंगे आप