चिड़ियाघर से पुलिस के पास आई इमरजेंसी कॉल, पहुंचने पर जो सामने आया वह चौंकाने वाला था

Published : Aug 19, 2022, 11:49 AM IST
चिड़ियाघर से पुलिस के पास आई इमरजेंसी कॉल, पहुंचने पर जो सामने आया वह चौंकाने वाला था

सार

चिड़ियाघर में एक बंदर ने अपनी हरकतों से पुलिस को इस कदर परेशान कर दिया कि उसे घंटों तक हैरान होना पड़ा। बाद में सामने आया कि यह कारनामा कैपुचिन बंदर का था, जिसने बाद में शर्मिंदगी भी महसूस की। 

कैलिफोर्निया (अमरीका)। बंदर समझदार जानवरों में से एक होता है, मगर कई बार उनकी समझदारी लोगों पर भारी पड़ जाती है। इसका एक ताजा उदाहरण अमरीका के कैलिफोर्निया में एक चिड़ियाघर से सामने आया। यहां एक चौंकाने वाली मगर मजेदार घटना देखने को मिली। यहां पुलिस को चिड़ियाघर से फोन आया। यह फोन 911 नंबर यानी इमरजेंसी सर्विस नंबर पर आया, मगर बातचीत से पहले ही यह कट गया। 

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसी नंबर पर कॉल बैक करने और टेक्स्ट मैसेज करने की कोशिश की, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद कुछ अधिकारियों को जांच के लिए मौके पर भेजा गया। कॉल की डिटेल पता करने पर यह लोकेशन पासो रॉबल्स में जू टू यू (Zoo To You) की दिखी। बाद में जांच में सामने आया कि यह चिड़ियाघर के अंदर से एक कैपुचिन बंदर ने किया था। जी हां, आपने सही पढ़ा। यह इमरजेंसी कॉल कैपुचिन बंदर ने की थी। 

सैन लुइस ओबिस्पो काउंटी शेरिफ ऑफिस ने अपने फेसबुक पेज पर एक लंबी पोस्ट शेयर की। इसमें दिलचस्प और गुदगुदाती घटना का विवरण दिया गया है। यह सब तब शुरू हुआ, जब रूट नाम के इमरजेंसी सर्विस ऑपरेटर ने शनिवार को गोल्फ कॉर्ट में स्थित चिड़ियाघर से आए फोन को पिक किया। यह कॉल कैपुचिन बंदर ने एक फोन से डायल किया था। हालांकि, इसका पता पुलिस को वहां पहुंचकर विस्तृत जांच के बाद लगा। शेरिफ ने बताया कि वहां पहुंचने पर बंदर पुलिस से बचने और छिपने की कोशिश करने लगा। उसकी संदिग्ध हरकतें देखने के बाद हमें यह आभास हो गया कि इस बंदर ने ही हमें परेशान किया है। सैन लुइस ओबिस्पो काउंटी शेरिफ ऑफिस की ओर से इस कुख्यात बंदर ने दो फोटो भी शेयर की है। 

हरकतें सामने आने के बाद शर्मिंदा महसूस कर रहा बंदर 
उन्होंने बताया कि कैपुचिन बंदर बहुत जिज्ञासु होते हैं। किसी भी चीज को लेकर उसकी पड़ताल करने लगते हैं। यही काम इस बंदर ने किया। हमें कॉल करने के लिए उसने जो नंबर दबाए, वे बिल्कुल सटीक थे। वैसे इन तस्वीरों को देखने के बाद आप समझ सकते हैं कि वह अपनी हरकतों के सामने आने के बाद थोड़ा शर्मिंदा महसूस कर रहा है। वैसे देखा तो जाए तो यह उनकी गलती नहीं है। वे स्वभाव से ही ऐसे होते हैं। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बहुत से यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में मजाकिया रिएकशन देते हुए लिखा, इसे ट्रेनिंग की जरूरत है। अच्छी ट्रेनिंग के बाद यह परफेक्ट हो जाएगा। एक यूजर ने लिखा, यह आज की मेरी पसंदीदा पोस्ट है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

भगवान कृष्ण के जीवन से सीखने लायक हैं ये 10 बातें, अपनाए तो कभी नहीं होंगे निराश

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम 

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

24 लाख सब्सक्राइबर वाले यूट्यूबर को दहेज में मिला 71 लाख कैश-21 तोला गोल्ड
होटल रूम में कंडोम का ढेर देख चौंक गया स्टाफ, वायरल वीडियो पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज