Republic Day 2023 : कर्तव्य पथ पर राम दरबार के साथ दिखी अयोध्या के दीपोत्सव की झलक, देखें तस्वीरें

Published : Jan 26, 2023, 11:55 AM ISTUpdated : Jan 26, 2023, 11:59 AM IST

74वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) के अवसर पर कर्तव्य पथ पर अयोध्या के दीपोत्सव की विशेष झांकी प्रदर्शित की गई। इस झांकी में विश्व प्रसिद्ध दीपोत्सव के साथ ही राम की पैड़ी, पुष्पक विमान, लंका विजय का दृश्य दिखाया गया।

PREV
15

झांकी के माध्यम से लंका की जीत के बाद श्रीराम के अयोध्या आगमन पर अयोध्यावासियों की ओर से श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के स्वागत को भी दिखाया गया। 

25

इसके अलावा झांकी में गुरु वशिष्ठ और पुष्पक विमान पर भगवान हनुमान, जामवंत, सीता, लक्ष्मण और सुग्रीव भी नजर आए।

35

बता दें कि इस राष्ट्रीय पर्व की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराने के साथ हुई। 

45

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ राष्ट्रगान हुआ, जिसके साथ पहली बार 21 स्वेदेशी तोपों की सलामी दी गई।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories