कनाडा में महंगाई से परेशान महिला ने बनाया ट्रक पर घर, Video यहां देखें

Published : Feb 06, 2024, 05:26 PM ISTUpdated : Feb 07, 2024, 10:10 AM IST
Mobile House

सार

कनाडा में काई नाम की महिला ने ट्रक के पीछे घर बनाया है। इनके मोबाइल घर का वीडियो टिक टॉक पर वायरल है, जिस पर 6 मिलियन व्यूज है। उन्होंने बताया कि महंगाई के चलते उन्हें मोबाइल घर बनाना पड़ा। ऐसे में वह कहीं भी रह सकती है। 

वायरल डेस्क. आम लोग महंगाई से बचने के लिए कई रास्ते इजाद करते हैं। हाल ही में कनाडा में काई नाम की महिला ने किराया बचाने के लिए अनोखा इनोवेशन किया हैं। महिला ने ट्रक के पीछे घर बनाया है। काई एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है, जिनके टिक टॉक पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।  ये टिक टॉक पर हैंडक्राफ्ट वीडियो बनाती है। इनके वायरल वीडियो पर 6 मिलियन व्यूज है।

किराया ज्यादा था, इसलिए मोबाइल घर बनाया

काई अपने साथी और बिल्ली के साथ रही है। ये जहां रहती थी, वहां पर किराया बहुत ज्यादा हैं। इसलिए उन्होंने मोबाइल घर बनाया। उन्होंने खेद जाहिर करते हुए बताया कि वह पेसेफिक नॉर्थ वेस्ट में रहती है। यहां रहने वाला हर कोई जानता है कि पिछले कुछ सालों में इंफ्लेशन के कारण हर चीजों की कीमत आसमान छू रही है। वन बीएचके घर का किराया 2 लाख से भी ज्यादा है। लेकिन अब मोबाइल घर बनाने से वह कही भी रह सकती है।

 

 

काई का मोबाइल हाउस ऐसा है

काई के मोबाइल घर में ऊपर की तरफ बेडरूम है। उन्होंने बताया कि कैब के ऊपर एक तख्ती से घिरी खिड़की भी है, जिससे गर्मी के दिनों में ताजी हवा अंदर आती है। घर के कीट प्रतिरोधी होने के कारण, यह घर लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा।

काई ने कहा कि उनके घर में 100 साल पुरानी खिड़की है, जिसे उन्होंने ऑनलाइन खरीदा था। इस मोबाइल घर में आउटडोर शॉवर पर भी काम चल रहा है। अच्छी बात यह है कि ट्रक पूरी तरह से चालू है। 

यह भी पढ़ें…

100 साल पुरानी वाइन के बैरल के खुलने का वीडियो वायरल, यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

अंटार्कटिका पर इलुमिनाति पिरामिड देख वैज्ञानिक भी हैरान! जानें क्या है मामला

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल