समुद्र में दिखा करीब 8 करोड़ साल पुरानी प्रजाति का जीव, वैज्ञानिक हैरान- यह अब तक कैसे जिंदा

Published : Aug 11, 2022, 12:45 PM IST
समुद्र में दिखा करीब 8 करोड़ साल पुरानी प्रजाति का जीव, वैज्ञानिक हैरान- यह अब तक कैसे जिंदा

सार

हाल में  8 करोड़ साल पुरानी प्रजाति का जीव दिखा है, जिससे विशेषज्ञ हैरान हैं। यह खतरनाक और दुर्लभ जीव है फ्रिल्ड शार्क, जिसकी लंबाई करीब साढ़े छह फुट तक होती है और मुंह में इसके तीन सौ दांत होते हैं। 

ट्रेंडिंग डेस्क। क्या आप इस बात पर भरोसा करेंगे कि पृथ्वी पर 8 करोड़ साल पुरानी कोई प्रजाति अब भी जीवित होगी। आप करें या नहीं, मगर यही सच है। जी हां, पानी की सबसे खतरनाक जीव में से एक शार्क की एक प्रजाति बीते करीब 8 करोड़ साल से अब भी जीवित है और हाल ही में जापान के पास समुद्र में गोताखोरों को इसकी झलक दिखाई पड़ी है। 

विशेषज्ञ इस प्रजाति की शार्क को जीवित जीवश्म बता रहे हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इसका वीडियो पोस्ट किया गया है, जो काफी वायरल हो रहा है और यूजर्स इसे पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 30 लाख बार देखा जा चुका है। वहीं, करीब 62 हजार लोगों ने इसे पसंद किया है। लगभग साढ़े दस हजार यूजर्स ने इस वीडियो को रीट्वीट किया है और दो हजार से अधिक यूजर्स ने इस पर शानदार कमेंट किए हैं। 

 

 

विशेषज्ञों के अनुसार शार्क की इस दुर्लभ प्रजाति का नाम फ्रिल्ड शार्क है। इसका शरीर झालरनुमा होता है और यही इसे बेहद खतरनाक बनाते हैं, क्योंकि ये फिल्स यानी झालर किसी की भी जान लेने में सक्षम हैं। यही नहीं, विशेषज्ञों का यह भी दावा है कि इस शार्क की शारिरिक बनावट, आकार और लंबाई आदि सब कुछ बीते 8 करोड़ साल से ऐसी ही है। यह जरा भी नहीं बदली। इस शार्क की लंबाई करीब साढ़े छह फुट तक हो सकती है। मगर सिर्फ इसकी लंबाई से यह खतरनाक नहीं है, क्योंकि यह तथ्य भी हैरान करने वाला है कि यह अपने से बड़े यहां तक कि दोगुने आकार की शार्क या अन्य जानवर का शिकार भी बड़ी आसानी से कर सकती है। 

इस शार्क का दिखना दुर्लभ, मुंह में होते हैं 300 दांत 
यह ज्यादातर ठंडे पानी में रहती है, जिसका तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो। ऐसे में यह जीव कम ही दिखती है और इसका शिकार भी आसानी से नहीं हो पाता। कई बार मछुआरे अगर इसे पकड़ भी लें तो वापस समुद्र में छोड़ देते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इस दुर्लभ फ्रिल्ड शार्क का वैज्ञानिक नाम क्लेमाइडोसिलेचस एंजुईनियस है। दरअसल, इसके शरीर और आकार की वजह से ही इसका वैज्ञानिक नाम भी अजीब और बेहद कठिन है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस शार्क के अजीबो-गरीब दांत की वजह ससे इसका वैज्ञानिक नाम इतना हैरान करने वाला और उच्चारण में कठिन है। इस प्रजाति की शार्क के मुंह में दस, बीस, पचास या सौ नहीं बल्कि, छोटे-बड़े पूरे तीन सौ दांत होते हैं और फ्रिल की तरह मुंह में फिट हैं। शिकार के समय ये अपने दांतों से सामने वाली हड्डी तक तोड़ देती है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

Paytm के CEO विजयशेखर शर्मा ने कक्षा 10 में लिखी थी कविता, ट्विटर पर पोस्ट किया तो लोगों से मिले ऐसे रिएक्शन 

गुब्बारा बेचने वाले बच्चे और कुत्ते के बीच प्यार वाला वीडियो देखिए.. आप मुस्कुराएंगे और शायद रोएं भी 

ये नर्क की बिल्ली नहीं.. उससे भी बुरी चीज है, वायरल हो रहा खौफनाक वीडियो देखिए सब समझ जाएंगे 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

मासूम जान का भी ख्याल ना आया! स्पोर्ट्स कार पर बच्चे के साथ स्टंट-WATCH VIDEO
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय ड्राइवर ने सिर्फ 10 घंटे में की गजब की कमाई, खुद बताया-WATCH