सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, एक दुल्हन ने अपने दूल्हे को स्टेज पर साली के साथ सेल्फी लेते हुए देखकर थप्पड़ मार दिया। यह घटना तब हुई जब दूल्हा अपनी साली के साथ हँसी-मजाक कर रहा था, तभी दुल्हन ने गुस्से में आकर यह कदम उठाया।

वायरल न्यूज, bride slaps groom taking selfie with sister in law । भारत में शादी की सबसे ज्यादा अहमियत है। ये वो काम है जो हर लड़का और लड़की को करना होता है। एक उम्र के बाद पूरी सोसायटी शादी के लिए दबाव बनाना शुरु कर देते हैं। वहीं इसमें खूब सारी रस्में भी निभाई जाती है। मैरिज के बाद दो फैमिली और कई नए रिश्तों की शुरुआत होती है। इसमें सबसे अहम जीजा-साली के बीच का रिश्ता होता है। दोनों के बीच खूब हंसी मजाक, छेड़छाड़ होती है। शादी के दौरान तो ये रिलेशन परवान चढ़ता है। साली हो या जीजा इस मौके पर थोड़ा बेफिक्र हो जाते है। ऐसा ही एक वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जीजा-साली को सेल्फी लेता देख चढ़ा दुल्हन का पारा

bridal_lehenga_designn इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर नजर आ रहे हैं। वरमाला हो चुकी है, कपल अपने रिलेटिव के साथ फोटोसेशन में व्यस्त है। इस बीच दूल्हे की साली उसकी कुर्सी के हत्थे पर आकर बैठ जाती है । वो अपने नए नवेले जीजा के साथ सेल्फी ले रही होती है। इस बीच दूल्हा भी साली के साथ जरा ज्यादा ही खुल जाता है, वहीं साइड में बैठी दुल्हन ये सब देखकर आग बबूला हो जाती है। जब जीजा-साली बाज नहीं आते तो वो एक झन्नाटेदार चांटा दूल्हे को रसीद कर देती है। दुल्हन की ये हरकत देख दूल्हा सकपका जाता है। वहीं शादी में मौजूद रिश्तेदार भी सन्न रह जाते हैं।

View post on Instagram

दुल्हन के साथ गिफ्ट में साली की ख्वाहिश

bridal_lehenga_designn इंस्टा पर शेयर किए गए वीडियो की पिक्स पर कैप्शन दिया गया है। खुद के पास 5 जी होने के बावजूद दूल्हा वाईफाई के चक्कर में है। वायरल वीडियो पर लोगों ने आश्चर्य जताया है। वीडियो को देखने पर ऐसा लग रहा जैसे ये प्रेंक वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के लिए ही बनाया गया है।

ये भी पढ़ें-

Fireman का कौए पर दया का अद्भुत नजारा, दिल छू लेगा ये Viral Video