फेंगशुई के 4 उपाय, जो बढ़ा सकते हैं आपका गुडलक और कम कर सकते हैं परेशानियां

Published : Apr 08, 2021, 12:15 PM IST
फेंगशुई के 4 उपाय, जो बढ़ा सकते हैं आपका गुडलक और कम कर सकते हैं परेशानियां

सार

फेंगशुई से जुड़ी कुछ चीजों को घर में रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है, ऐसी मान्यता है। फेंगशुई के उपाय आसान होने के साथ असरकारक भी माने जाते हैं जिसकी वजह से आप इन उपायों को आसानी से कर सकते हैं।

उज्जैन. फेंगशुई की कुछ चीजों को सजावट के तौर पर अपने घर में लगाने से सुख-समृद्धि पा सकते हैं। आगे जानिए फेंगशुई की वो कौन-सी चीजे हैं जिन्हें घर में रखना होता है शुभ…

1. फेंगशुई में फुक नाम का एक चिह्न होता है जिसे घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसका अर्थ गुडलक होता है। इसे घर में लगाने से भाग्य में वृद्धि होती है। माना जाता है जिनके घर में फुक का चिह्न लगा होता है वहां पर धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती है। अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो आपको अपने घर नें फेंगशुई का यह चिह्न जरूर लगाना चाहिए।

2. फेंगशुई में गुडलक बेल को बहुत शुभ माना गया है क्योंकि इसके ऊपर चीनी देवता कुवानयिन बने होते हैं। ये अलग रंगों औऱ डिजाइन में भी मिलती हैं। गुडलक बेल को घर में लगाने से धन का आवक बनी रहती है। इस घर में लगाने से कार्यो में किसी प्रकार की बाधाएं नहीं आती हैं।
 

3. फेंगशुई में एमेथिस्ट को पौधे को नवग्रहों की शांति के लिए लगाया जाता है। फेंगशुई के अनुसार रंगीन रत्नों से सजा हुआ यह पौधा घर में सुख-शांति लाता है। मान्यता है कि इसे घर में रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

4. बोनसाई का पौधा देखने में बड़े वृक्ष की तरह होता है लेकिन ये आकार में बहुत छोटा होता है। इसे घर में नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में रहने वाले सदस्यों का विकास रुक जाता है। इसी तरह से घर में कैक्टस के पौधे भी नहीं लगाने चाहिए। कैक्टस या कांटेदार पौधे घर में लगे होने से धन की हानि होती है।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

पूर्व दिशा के वास्तु दोष के कारण हो सकती हैं ये 8 परेशानियां, ध्यान रखें ये बातें

बच्चों के स्टडी रूम में भी हो सकता है वास्तु दोष, इन बातों का रखें खास ध्यान

वास्तु टिप्स: घर में पॉजिटिव एनर्जी और सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए ध्यान रखें ये 8 बातें

पर्दे भी डालते हैं घर के वास्तु पर असर, जानिए किस दिशा में कैसे पर्दे लगाना चाहिए

वास्तु टिप्स: किचन में किस दिशा में रखना चाहिए चूल्हा, स्टैंड के लिए कैसे पत्थर का उपयोग करना चाहिए?

गुड लक का प्रतीक है कछुए की अंगूठी, फेंगशुई में इसे माना गया है दुर्भाग्य दूर करने वाली

घर बनाने के लिए कैसा प्लॉट होता है शुभ और कैसा प्लॉट खरीदने से बचना चाहिए?

फेंगशुई की घंटियों से दूर हो सकती है निगेटिव एनर्जी, घर में बना रहता है सुकून और शांति

एकाग्रता बढ़ाने के लिए बच्चों के स्टडी रूम में रखें फेंगशुई का ये खास गैजेट, जानिए इसके अन्य फायदे

गलत दिशा में रखेंगे पानी का टैंक तो बढ़ सकती हैं आपकी मुश्किलें, सही दिशा में रखेंगे तो घर में रहेगी सुख-शांति

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम