हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में सबसे आगे रहे। इसके लिए वे हर संभव प्रयास भी करते हैं। लेकिन फिर भी बच्चे उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। इसका कारण वास्तु दोष भी हो सकता है।

उज्जैन. बच्चा घर में जिस जगह बैठकर पढ़ रहा है या जहां उसका स्टडी रूम है, वहां यदि कोई वास्तु दोष हुआ तो संभव है कि बच्चा पढ़ाई पर ध्यान एकाग्र ना कर पाए। स्टडी रूम के वास्तु दोष को दूर करने के लिए कुछ टिप्स इस प्रकार हैं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. पढ़ाई करने की दिशा बहुत महत्वपूर्ण होती है। विद्यार्थियों को ईशान कोण (उत्तर-पूर्व कोना) की ओर मुंह करके पढ़ाई करनी चाहिए। यदि इस दिशा में पढ़ाई करना संभव न हो तो पूर्व या उत्तर दिशा में मुंह करके पढ़ाई कर सकते हैं।
2. यदि स्टडी रूम में खाना खाया हो, चाय नाश्ता भी किया हो तो जूठे बर्तन, प्लेट आदि को पढ़ाई करने से पहले वहां से हटा देना चाहिए।
3. स्टडी रूम में पूर्व-उत्तर की ओर खिड़की होना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। पढ़ाई करते समय अपने आस-पास का वातावरण शुद्ध होना चाहिए।
4. पढ़ाई की टेबल पर सिर्फ बच्चे की पढ़ाई से संबंधित सामग्री ही होनी चाहिए। अनावश्यक सामग्री को तुरंत हटा देना चाहिए।
5. स्टडी रूम साफ-सुथरा हो, पर्दे, बेड की चादर आदि साफ हो। कमरे में फटे कागज, पुराने पेपर आदि ना हो।
6. पढ़ने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है। सुबह 5 बजे से लेकर 9 बजे तक के समय में पढ़ना सबसे अच्छा माना गया है।
7. स्टडी रूम में किताबें दक्षिण-पश्चिम दिशा के कोने में रख सकते हैं। उत्तर-पूर्व दिशा के कोने में हल्के सामान रखना चाहिए।
8. इस रूम का कलर हल्का पीला या सफेद होगा तो सबसे अच्छा रहेगा। गहरे रंगों के उपयोग से बचना चाहिए। स्टडी टेबल के सामने दर्पण नही होना चाहिए।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

वास्तु टिप्स: घर में पॉजिटिव एनर्जी और सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए ध्यान रखें ये 8 बातें

पर्दे भी डालते हैं घर के वास्तु पर असर, जानिए किस दिशा में कैसे पर्दे लगाना चाहिए

वास्तु टिप्स: किचन में किस दिशा में रखना चाहिए चूल्हा, स्टैंड के लिए कैसे पत्थर का उपयोग करना चाहिए?

गुड लक का प्रतीक है कछुए की अंगूठी, फेंगशुई में इसे माना गया है दुर्भाग्य दूर करने वाली

घर बनाने के लिए कैसा प्लॉट होता है शुभ और कैसा प्लॉट खरीदने से बचना चाहिए?

फेंगशुई की घंटियों से दूर हो सकती है निगेटिव एनर्जी, घर में बना रहता है सुकून और शांति

एकाग्रता बढ़ाने के लिए बच्चों के स्टडी रूम में रखें फेंगशुई का ये खास गैजेट, जानिए इसके अन्य फायदे

गलत दिशा में रखेंगे पानी का टैंक तो बढ़ सकती हैं आपकी मुश्किलें, सही दिशा में रखेंगे तो घर में रहेगी सुख-शांति

परंपरा: घर के दरवाजे पर वंदनवार लगाने से मिलते हैं शुभ फल और दूर हो सकती है निगेटिव एनर्जी

शनिदेव हैं पश्चिम दिशा के स्वामी, इस दिशा में दोष होने पर लाइफ में बनी रहती हैं परेशानियां, ध्यान रखें ये बाते