Dhanteras 2021: धनतेरस पर शुभ योग में ये उपाय करने से मिलेगा कर्ज से छुटकारा और हो सकता है धन लाभ

इस बार 2 नवंबर, मंगलवार को धनतेरस (Dhanteras 2021) का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन से पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरूआत होती है। धनतेरस पर मुख्य रूप से भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। मंगलवार को द्वादशी और त्रयोदशी तिथि आने के कारण यह दिन कर्ज मुक्ति करवाने वाला विशेष दिन है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से कर्ज से छुटकारा मिलता है और धन लाभ के योग भी बनते हैं।

 

Asianet News Hindi | Published : Oct 30, 2021 3:00 PM IST / Updated: Nov 02 2021, 04:00 PM IST

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार मंगलवार को सुबह 11.32 बजे तक द्वादशी तिथि रहने से भौम प्रदोष का संयोग इस दिन बन रहा है, साथ ही सुबह 11.32 के बाद त्रयोदशी तिथि लग जाने से मंगल त्रयोदशी का संयोग भी बन रहा है। धनतेरस (Dhanteras 2021) पर त्रिपुष्कर योग होने से इस दिन किए गए उपायों का फल 3 गुना होकर मिलता है। इस दिन उत्तरा फाल्गुनी और हस्त नक्षत्र होने से धाता और सौम्य नाम के 2 शुभ योग और भी बन रहे हैं, जो पूरे दिन रहेंगे। धनतेरस पर सूर्य और बुध के एक ही राशि में होने बुधादित्य नाम का एक अन्य शुभ योग भी इस दिन बन रहा है।

कर्ज मुक्ति के लिए करें ये उपाय
1. धनतेरस पर लाल मूंगा के गणेशजी की स्थापना घर में उत्तर दिशा में करें। इससे शीघ्र ही कर्ज मुक्ति का मार्ग खुलने लगता है। इस उपाय से बहुत ही जल्दी कर्ज मुक्ति हो जाती है।
2. इस दिन लाल मूंगा के गणेशजी का पेंडल गले में धारण करें। इससे पहले पेंडल की पूजा करें। गणपति संकटनाशन स्तोत्र के 11 पाठ करें। इससे धन का आगमन बढ़ता है और कर्ज मुक्ति होती है।
3. मंगल त्रयोदशी के दिन तांबे का मंगल यंत्र स्थापित करें। ऋणमोचक मंगल स्तोत्र के 11 या 21 पाठ करें। इससे कर्ज मुक्ति होने के साथ ही पैसों का आगमन बढ़ने लगता है।
4. इस दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे आटे के 11 दीपक में तिल का तेल भरकर प्रज्ज्वलित करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होने के साथ ही आयु और आरोग्य में भी वृद्धि होती है।
5. इस दिन 7 कुबेर कौड़ी और 7 गोमती चक्र को लाल कपड़े में लपेटकर पूजन कर तिजोरी में रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है।
6. धनतेरस पर शुभ योग में ऋणहर्ता गणेश स्त्रोत का पाठ करें। इस उपाय से भी जल्दी ही कर्ज चुकता हो जाता है और धन लाभ के योग भी बनते हैं।

दिवाली के बारे में ये भी पढ़ें

Devuthani Ekadashi 2021: 15 नवंबर को नींद से जागेंगे भगवान विष्णु, इस विधि से करें पूजा

Gopashtami 2021: गोपाष्टमी 12 नवंबर को, इस दिन गाय की पूजा करने से घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि

Bhai Dooj 2021: भाई दूज पर बहन करती है भाई की लंबी उम्र की कामना, ये है शुभ मुहूर्त और कथा

Govardhan Puja 2021: 5 नवंबर को इस शुभ मुहूर्त में करें गोवर्धन पूजा, भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी इस पर्व की कथा

29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक बन रहे हैं कई शुभ योग, इनमें खरीदी और निवेश करना रहेगा फायदेमंद

Diwali 2021: दीपावली 4 नंवबर को, इस विधि से करें देवी लक्ष्मी, कुबेर औबहीखाता की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त

Narak Chaturdashi 2021: नरक चतुर्दशी 3 नवंबर को, इस दिन की जाती है यमराज की पूजा

Rama Ekadashi 2021: रमा एकादशी 1 नवंबर को, 2 शुभ योग में किया जाएगा ये व्रत, ये है पूजा विधि और कथा

Dhanteras 2021: इस विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त, आरती और कथा

Dhanteras 2021: 2 नवंबर को त्रिग्रही योग में मनाया जाएगा धनतेरस पर्व, त्रिपुष्कर योग में होगा इस दिन सूर्योदय

Diwali 2021: 4 नवंबर को दीपावली पर करें इन 7 में से कोई 1 उपाय, इनसे बन सकते हैं धन लाभ के योग

Diwali 2021: सोने से मढ़ी हैं इस लक्ष्मी मंदिर की दीवारें, इसे कहा जाता है दक्षिण का स्वर्ण मंदिर

मुंबई में है देवी महालक्ष्मी का प्रसिद्ध मंदिर, समुद्र से निकली है यहां स्थापित प्रतिमा

दीपावली 4 नवंबर को, पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो घर से बाहर निकाल दें ये चीजें

Diwali 2021: 2 हजार साल पुराना है कोल्हापुर का महालक्ष्मी मंदिर, इसके खजाने में हैं कई अरब के दुर्लभ जेवरात

Read more Articles on
Share this article
click me!