फर्श का चुनाव करते समय ध्यान रखें ये बातें, किस दिशा के कमरे में किस रंग की फ्लोरिंग करवाएं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दीवारों, पर्दों, सोफे आदि के रंगों के चुनाव की तरह फर्श के रंग का चुनाव भी सावधानीपूर्वक और वास्तु नियमों के आधार पर करना चाहिए।

Asianet News Hindi | Published : Apr 29, 2021 3:41 AM IST

उज्जैन. फर्श में कौन-सा और किस रंग का पत्थर इस्तेमाल किया जा रहा है यह देखना जरूरी है क्योंकि फर्श स्थायी होता है। इसमें बार-बार बदलाव करना संभव भी नहीं होता। आइए जानते हैं आठों दिशाओं में बने कमरों में किस रंग का फर्श लगवाना चाहिए...

1. घर की उत्तर दिशा बेहद महत्वपूर्ण होती है। इस दिशा के सही होने से घर में खुशहाली आती है। यह दिशा दोषपूर्ण हो तो कोई न कोई दिक्कत बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में कुबेर और लक्ष्मी का वास होता है। इस दिशा में गहरे काले रंग का पत्थर फर्श पर लगवाना शुभ रहता है।
2. शिवजी को आसमानी और नीला रंग बेहद पसंद है। इसलिए शिव पूजा में आसमानी रंगों का प्रयोग किया जाना शुभ माना गया है। इसलिए वास्तु शास्त्र भी इस दिशा में गहरे नीले या आसमानी रंग के फर्श लगाने की सलाह देता है।
3. दक्षिण-पूर्व दिशा भी काफी महत्वपूर्ण है घर की पूर्व दिशा यदि ठीक हो तो घर के मुखिया पर भगवान इंद्र की कृपा रहती है। यह दिशा भगवान सूर्य की भी होती है। इस दिशा के सही होने से समाज में मान-सम्मान बना रहता है। वास्तु के अनुसार इस दिशा का फर्श गहरे हरे रंग का होना चाहिए।
4. घर की दक्षिण-पूर्व दिशा भी अन्य सभी दिशाओं की तरह ही एक महत्वपूर्ण दिशा मानी गई है। इसे सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा की दिशा माना गया है। इस दिशा में बने कमरे में बैंगनी रंग का फर्श लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है।
5. दक्षिण दिशा को वास्तु में नर्क की दिशा मानी गई है। यह अग्नि की दिशा है और यम देव का निवास स्थान है। इसलिए इस दिशा के कमरों में ऐसे ही रंगों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए जो इस दिशा के अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करते हों। यानी इस दिशा में गहरे लाल रंग, नारंगी रंग का फर्श लगवाना चाहिए।
6. दक्षिण दिशा के प्रभाव से ठीक विपरीत है दक्षिण-पश्चिम दिशा का स्वभाव। इस दिशा में हल्के रंगों का इस्तेमाल करना ठीक होता है। यहां हल्के गुलाबी रंग का फर्श सही होता है।
7. घर की उत्तर और पश्चिम दोनों दिशाओं में लक्ष्मी का निवास होता है। इसलिए इन दो दिशाओं का दोष मुक्त होना जरूरी है। इस दिशा को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। मां लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए घर की पश्चिम दिशा में सफेद रंग का फर्श होना चाहिए।
8. घर की उत्तर-पश्चिम दिशा को वायु की दिशा माना गया है। इसलिए इस दिशा की दीवारों, पर्दों और यहां तक कि फर्श पर भी ग्रे रंग होना चाहिए। यह रंग इस दिशा के लिए सबसे शुभ माना गया है।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

इन छोटी-छोटी 10 फेंगशुई टिप्स से खुशहाल हो सकता है आपका वैवाहिक जीवन

वास्तु टिप्स: घर में बना रहना चाहिए सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह, इससे आप बने रहेंगे हेल्दी और हैप्पी

फेंगशुई टिप्स: मोमबत्ती से भी दूर होता है वास्तु दोष, इनसे घर में आ सकती है सुख-समृद्धि

घर की निगेटिव एनर्जी से हो रहे हैं डिप्रेशन का शिकार तो ध्यान रखें ये आसान वास्तु टिप्स

वास्तु दोष के कारण नहीं हो रही बिजनेस में ग्रोथ तो ये 7 टिप्स आ सकते हैं आपके काम

फेंगशुई का फाउंटेन बढ़ाता है सुख-समृद्धि, इसे लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

फेंगशुई के 4 उपाय, जो बढ़ा सकते हैं आपका गुडलक और कम कर सकते हैं परेशानियां

पूर्व दिशा के वास्तु दोष के कारण हो सकती हैं ये 8 परेशानियां, ध्यान रखें ये बातें

बच्चों के स्टडी रूम में भी हो सकता है वास्तु दोष, इन बातों का रखें खास ध्यान

वास्तु टिप्स: घर में पॉजिटिव एनर्जी और सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए ध्यान रखें ये 8 बातें

Share this article
click me!