भारतीय वास्तु शास्त्र और चीनी फेंगशुई में एक बात समान है, दोनों ही पॉजिटिव, नेगेटिव ऊर्जा के आधार पर अपना कार्य करते हैं। फेंगशुई में ऊर्जा को बैलेंस करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। उन्हीं में से एक है खुशबूदार मोमबत्ती।

उज्जैन. फेंगशुई में मोमबत्ती का मूल उद्देश्य वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। यह मोमबत्ती अलग-अलग रंगों और खुशबुओं में आती है, जिसे सही उद्देश्य के लिए सही दिशा में रखने के बारे में बताया जाता है। आगे जानिए किस रंग की मोमबत्ती को किस दिशा में रखने के क्या प्रभाव होते हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. फेंगशुई के अनुसार घर के उत्तरी कोने में मोमबत्ती रखने से धन का आगमन बाधित होता है, इसलिए उत्तर दिशा में न रखते हुए इसे उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी या दक्षिण-पश्चिमी दिशा में रखना चाहिए। इससे घर में समृद्धि बनी रहती है।
2. घर के वायव्य स्थान (उत्तर-पश्चिम) पर मोमबत्ती जलाने से पारिवारजनों में अशांति और ईर्ष्या पैदा होती है, इसलिए इस दिशा में मोमबत्ती जलाने से बचना चाहिए।
3. अगर आप ऑफिस के वायव्य कोण (उत्तर-पश्चिम) में मोमबत्ती जलाते हैं तो यह आपके कर्मचारियों की ईमानदारी को प्रभावित करता है। बिजनेस पार्टनर के साथ भी मनमुटाव होने लगता है।
4. पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और दक्षिण भाग में मोमबत्ती जलाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
5. बच्चों के कमरे के पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और दक्षिण भाग में अगर आप मोमबत्ती जलाते हैं तो यह बच्चों को पढ़ाई की ओर आकर्षित करता है और साथ ही उनका ज्ञानवर्धन भी होता है।
6. फेंगशुई के अनुसार विभिन्न रंग भी व्यक्ति के जीवन पर अपना प्रभाव डालते हैं। इन रंगों और दिशाओं के संबंध को भी फेंगशुई में विस्तार से बताया गया है।
7. अगर आप लाल और हरे रंग की मोमबत्तियों को लगाना चाह रहे हैं तो इनके लिए दक्षिण दिशा, पीले और लाल रंग की मोमबत्तियों के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा, हरी और नीली मोमबत्तियां पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगानी चाहिए।
8. अगर आप उत्तर-पश्चिम में मोमबत्ती लगाना चाह रहे हैं तो केवल पीली रंग की ही लगाएं।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

घर की निगेटिव एनर्जी से हो रहे हैं डिप्रेशन का शिकार तो ध्यान रखें ये आसान वास्तु टिप्स

वास्तु दोष के कारण नहीं हो रही बिजनेस में ग्रोथ तो ये 7 टिप्स आ सकते हैं आपके काम

फेंगशुई का फाउंटेन बढ़ाता है सुख-समृद्धि, इसे लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

फेंगशुई के 4 उपाय, जो बढ़ा सकते हैं आपका गुडलक और कम कर सकते हैं परेशानियां

पूर्व दिशा के वास्तु दोष के कारण हो सकती हैं ये 8 परेशानियां, ध्यान रखें ये बातें

बच्चों के स्टडी रूम में भी हो सकता है वास्तु दोष, इन बातों का रखें खास ध्यान

वास्तु टिप्स: घर में पॉजिटिव एनर्जी और सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए ध्यान रखें ये 8 बातें

पर्दे भी डालते हैं घर के वास्तु पर असर, जानिए किस दिशा में कैसे पर्दे लगाना चाहिए

वास्तु टिप्स: किचन में किस दिशा में रखना चाहिए चूल्हा, स्टैंड के लिए कैसे पत्थर का उपयोग करना चाहिए?

गुड लक का प्रतीक है कछुए की अंगूठी, फेंगशुई में इसे माना गया है दुर्भाग्य दूर करने वाली