प्रियंका गांधी आपको कुछ नहीं सिर्फ यूपी चुनाव में स्लोगन की राजनीति करनी है : अपर्णा यादव

Published : Jan 30, 2022, 02:51 PM ISTUpdated : Jan 30, 2022, 02:52 PM IST
प्रियंका गांधी आपको कुछ नहीं सिर्फ यूपी चुनाव में स्लोगन की राजनीति करनी है : अपर्णा यादव

सार

यूपी चुनाव से पहले मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव और कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। अपर्णा यादव जहां कांग्रेस पर हमलावर दिखाई दीं तो वही बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। अपर्णा ने प्रियंका गांधी से सवाल भी किया कि क्या कांग्रेस को पंजाब में लड़कियां नहीं दिखती हैं। 

लखनऊ: भाजपा नेता अपर्णा यादव ने रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आजकल कांग्रेस पार्टी यह कहती है कि लड़की हूं लड़ सकती हूं उनसे मेरा सवाल है कि क्या पंजाब में लड़कियां नहीं है। पंजाब में कांग्रेस की प्रदेश की महिला अध्यक्ष बलवीर रानी सोढी ने खुद कहा है कि पार्टी में महिलाओं को नजरअंदाज किया गया है। महिलाओं को टिकट ही नहीं दिया गया। क्या कांग्रेस को सिर्फ यूपी में ही कांग्रेस की याद आती है। उत्तराखंड की महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी भाजपा मे आई हैं क्योकि वह भी वहां प्रताड़ित थी। प्रियंका गांधी को करना कुछ भी नहीं है सिर्फ स्लोगन की राजनीति करनी है।

बहू बेटियों की सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ हमेशा चिंतन करते थे। आज के समय में महिलाओं को सशक्त करने के लिए जो योजनाएं और क्रियान्वन पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुआ वह पहले नहीं हुआ। इसी के साथ उन्होंने कहा कि आज के समय में गुंडे माफिया यूपी से पलायन कर रहे हैं। 5 साल में भाजपा की सरकार में एक भी घोटाला नहीं हुआ। इस अवधि में एक भी दंगा नहीं हुआ। कोविड मैनेजमेंट भी सरकार ने बेहतर काम किया। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गुंडे और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई हुई। इसी के साथ यूपी में युवाओं को रोजगार भी मिला। गरीबों को कई योजनाओं का लाभ मिला।

बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना 
इस दौरान यूपी सरकार में मंत्री बृजेश पाठक भी विपक्ष पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बदलाव की बात कर रहे हैं। मेरा सीधा सवाल उनसे है कि उनको बड़ी शिद्दत और उम्मीद से जनता ने 2012 में कुर्सी पर बैठाया था। लेकिन उन्होंने जो किया वह सभी को याद है। उन्होंने वादों की पोटली को कचरे के डिब्बे में डाल दिया। जो नई कहानी लिखी गई वह बदलाव की नहीं बल्कि बदनाम करने वाली थी। वह कहानी संसाधनों के लूट की, नौकरियों के लूट की और अत्याचारों की थी। हद तो उस दौरान हो गई जब बलात्कारियों को कैबिनेट में बिठा दिया गया। 

यूपी चुनाव से पहले मौलाना तौकीर रजा की बहू निदा खान और पूर्व मंत्री शिवचरण प्रजापति व अन्य भाजपा में शामिल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार, लाखों लीटर शराब जब्त
योगी सरकार का सोलर बूम: 1038 MW क्षमता और 300654 इंस्टॉलेशन से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम