बागपत: राम रहीम को जेल ले जाने के लिए आश्रम पहुंची पुलिस, डेरा प्रमुख ने गाने के जरिए युवाओं को दिया खास संदेश

Published : Nov 25, 2022, 03:22 PM IST
बागपत: राम रहीम को जेल ले जाने के लिए आश्रम पहुंची पुलिस, डेरा प्रमुख ने गाने के जरिए युवाओं को दिया खास संदेश

सार

हत्या और दुष्कर्म मामले के आरोपी गुरमीत राम रहीम के पैरोल का समय आज यानि कि शुक्रवार को खत्म हो गया है। पैरोल अवधि के दौरान डेरा प्रमुख राम रहीम बागपत के बिनौली स्थित आश्रम में अपने परिवाल और मुंहबोली बेची हनीप्रीत के साथ रुका था।

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में गुरमीत राम रहीम रुके थे। बता दें कि राम रहीम के 40 दिनों के पैरोल का समय अब पूरा हो गया है। जिले के बिनौली स्थित आश्रम में राम रहीम ने जेल जाने से पहले अपना नया गाना लांच किया है। इस दौरान राम रहीम ने सोशम मीडिया पर ऑनलाइन आकर युवाओं को संदेश भी दिया है। पुलिस राम रहीम के सुनारिया जेल पहुंच गई है। इसके बाद वापस उसे जेल भेजा जाएगा। रोहतक की सुनारिया जेल में राम रहीम हत्या और दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को दिया रुहानी दीदी का पद
बीते 15 अक्टूबर को वह 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। इस दौरान राम रहीम से मिलने के लिए लोग आश्रम पहुंच रहे थे। राम रहीम ने पैरोल का समय परिवार के सदस्यों और मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के साथ बिताया। पैरोल के समय राम रहीम ने ऑनलाइन गुरुकुल किया। वहीं आश्रम के संस्थापक का जन्मदिन और दीपावली पर्व भी मनाया गया। राम रहीम ने इस दौरान गद्दी को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इस गद्दी के उत्तराधिकारी वही थे और वहीं रहेंगे। इसके अलावा मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को रुहानी दीदी का पद दिया।

डेरा प्रमुख ने लांच किया भजन
बता दें कि गुरुवार रात राम रहीम ने अपना भजन लांच किया। इस दौरान वह गाने में युवाओं संग नाचते दिखे। युवाओं को गाने के जरिए डेरा प्रमुख ने मोबाइल चैट से दूर रहने का संदेश भी दिया। वहीं आज यानि की शुक्रवार को डेरा प्रमुख के पैरोल का समय समाप्त हो गया है। राम रहीम को वापस सुनारिया जेल ले जाने के लिए सीओ बागपत देवेंद्र शर्मा, इंस्पेक्टर सलीम अहमद पुलिस बल के साथ आश्रम पहुंचे हैं। कुछ ही देर में डेरा प्रमुख राम रहीम को जेल ले जाया जाएगा। बता दें कि पैरोल के दौरान बाहर आने के बाद दूर-दूर से अनुयायी आश्रम पहुंचे थे।

बल्लियों से जुगाड़ कर बनाया गया मौत का पुल! जरा सी चूक पर जिंदगी डगमगाने का रहता है खतरा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kashi-Bengal Expressway: मार्च 2028 तक UP को मिल जाएगा एक और Expressway
BJP Training Camp: गोरखपुर में सीएम योगी बोले- भाजपा का आधार राष्ट्रवाद और भारतीयता