कानपुर में बड़ा हादसाः एसी बस और टैंपों की भिड़ंत से 17 लोगों की मौत, 30 घायल, PM ने जताया शोक

Published : Jun 08, 2021, 11:07 PM ISTUpdated : Jun 09, 2021, 07:25 AM IST
कानपुर में बड़ा हादसाः एसी बस और टैंपों की भिड़ंत से 17 लोगों की मौत, 30 घायल, PM ने जताया शोक

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुःख जताते हुए हादसे की जांच का आदेश दे दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों को दो लाख रुपये सहायता का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

कानपुर। यूपी के कानपुर में मंगलवार की देर रात एक दिलदहलाने वाले हादसे में 17 लोगों की जान चली गई। सचेंडी में शताब्दी एसी बस और टैंपों के आपस में भिड़ जाने से यह दुर्घटना हुई है। घायलों की संख्या 30 के आसपास बताई जा रही है इनमें से 16 की स्थिति नाजुक है। हादसे के बाद मची चीख पुकार से लोग मदद को पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को शहर के हैलट अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुःख जताते हुए हादसे की जांच का आदेश दे दिया है। प्रधानमंत्री ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

कैसे हुआ हादसा

परिवहन निगम के एक निजी ट्रेवेल्स की एसी शताब्दी बस कानपुर से गुजरात जा रही थी। इस स्लीपर बस में बताया जा रहा है कि करीब 45 पैसेंजर थे। जानकारी के अनुसार जैसे ही यह बस कानपुर से करीब दस किलोमीटर आगे बढ़ी तो किसाननगर के पास कोई गाड़ी इसे ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही टैंपों फंस गई। इस दुर्घटना में टैंपों में सभी लोगों के मौत की सूचना है। बस सवार कई लोगों की भी जान गई है। 

चीख पुकार मच गई, लोग दौड़े पहुंचे

हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग हादसास्थल पर पहुंचे। तत्काल पुलिस को फोन किया गया। टैंपों और बस से लोगों को निकाला जाने लगा। बताया जा रहा है कि शवों को एक लोडर पर लादकर हैलट अस्पताल पहुंचाया गया। इतनी संख्या में शवों के अस्पताल में लाए जाते ही अलर्ट जारी कर दिया गया। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की संख्या करीब 30 है। इनका इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है। 16 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

LDA New Rule: अब मकान-दुकान बनवाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो अटक जाएगा नक्शा
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट