सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर, सीएम योगी के खिलाफ दिया था विवादित बयान

Published : Apr 07, 2022, 02:45 PM ISTUpdated : Apr 07, 2022, 02:52 PM IST
सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर, सीएम योगी के खिलाफ दिया था विवादित बयान

सार

बरेली के भीजीपुरा से समाजवादी पार्टी शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बाबा का बुलडोजर चला है। सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने सीएम योगी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में हम लोगों से गलत व्यवहार किया। इस बार मजबूत विपक्ष है। उनकी आवाज निकलेगी तो हमारी बंदूकों से गोली चलेगी।

बरेली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भड़काऊ बयान देने पर समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम सरकार के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल गुरुवार को बरेली विकास प्रधिकरण ने उनके सीबीगंज स्थित पेट्रोल पंप पर कार्रवाई कर दी। यह पेट्रोल पंप बिना नक्शा पास कराए बनवाया गया था। इसी कारणवश बरेली विकास प्राधिकरण ने बाबा का बुलडोजर चला दिया। सपा विधायक के पेट्रोल पंप में सिर्फ मशीनों को छोड़कर बाकी सब ध्वस्त कर दिया गया है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दौरान बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। 

सपा विधायक शहजिल इस्लाम के बिना नक्शा पास कराए पेट्रोल पंप को तोड़ने के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी मुस्तैदी से डटे रहे। अधिकारियों को जमीन सीलिंग की होने की भी जानकारी मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है।

भाषण के बाद दर्ज हुई थी FIR
बता दें कि दो अप्रैल को एक कार्यक्रम के दौरान भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने भड़काऊ भाषण दिया था। समाजवादी पार्टी के विधायक ने कहा था कि पिछले कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में हम लोगों से गलत व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि हमारी संख्या कम थी लेकिन इस बार मजबूत विपक्ष है। उनकी आवाज निकलेगी तो हमारी बंदूकों से गोली चलेगी। करीब एक हफ्ते पहले सपा विधायक ने स्वागत समारोह में सीएम योगी पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने बोला था कि उनके मुंह से आवाज़ निकली तो हमारे बंदूकों से धुआं नही, गोलियां निकलेंगीं। 

सपा विधायक शहजिल इस्लाम के इस भाषण के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। साथ ही पुलिस ने सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना के विरुद्ध भी बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अनुज वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे नारे
विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद समाजवादी पार्टी विधायक शहजिल इस्लाम के जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने से भी वह विवादों में आए थे। दरअसल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सपा विधायक का जुलूस निकला था। इसी जश्न के दौरान शामिल कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। जिसके बाद भी यह वीडियो वायरल हुआ था। और एक बार फिर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को लेकर विवादित बयान दे दिया था जिसकी वजह से दोबारा चर्चा का विषय बनाए हुए है। 

CAA- NRC और हिजाब विवाद पर नाराज था गोरखपुर हमलावर अब्बासी मुर्तजा, कबूलनामे का वीडियो हो रहा वायरल

खुद को रॉ एजेंट बता नेपाल जाने की फिराक में दो संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से भी कनेक्शन आ रहा सामने

पूर्व मंत्री हाजी याकूब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शुरू की तैयारी, परिवार भी है फरार

पेट्रोल पंप पर लूट की घटना का दूसरा आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 50 हजार का इनाम था घोषित

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP में कोडीन कफ सिरप पर सबसे बड़ी कार्रवाई: 128 FIR, हजारों बोतलें जब्त, एसआईटी गठित
सावधान! काशी विश्वनाथ मंदिर में इस तरह हो रही थी अवैध वसूली, 7 लोग पकड़े गए