पुरानी रंजिश में कांग्रेसी नेता की लाठी-डंडे की पिटाई, छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Published : Mar 21, 2022, 04:35 PM IST
पुरानी रंजिश में कांग्रेसी नेता की लाठी-डंडे की पिटाई, छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज

सार

यूपी के देवरिया जनपद में कांग्रेस नेता पर हमला का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेसी नेता की जमकर लाठी-डंडे से पिटाई की गई। जिसके बाद मामले में छह लोगों को खिलाफ केस दर्ज किया गया। 

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया (Deoria) जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता (Congress Leader) पर हमला किया गया। हमले में कांग्रेस नेता को लाठी-डंडे से  पीट-पीटकर घायल कर दिया गया। वहीं इस घटना के बाद जब आस-पास के लोग बीच बचाव करने के लिए आगे आए तो आरोपी पीड़ित को छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह से घायल अवस्था में कांग्रेस नेता को सीएचसी पहुंचाया गया। हालांकि उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज जारी है। 

घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि छह लोगों ने उन पर प्राण घातक हमला किया। जिसके बाद हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। घटना के बाद से गांव में दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं लोग लगातार आरोपियों पर शख्त कार्रवाई की मांग की है। 

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पर किया गया हमला
भटनी के बलुआ अफगान गांव के रहने वाले 60 वर्षीय डॉ. सत्य नारायण शर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। इसी के साथ वह समाजसेवा से भी जुड़े हुए हैं। डॉ. सत्य नारायण गांव की एक दवा की दुकान पर बैठे हुए थे इसी बीच आधा दर्जन लोग गोलबंद होकर लाठी-डंडे के साथ वहां पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस नेता की पिटाई शुरू कर दी। जिसके बाद शोर सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे। इस बीच मौके का फायदा उठाकर आरोपी वहां से फरार हो गए। 

घटना को लेकर दिखी लोगों की नाराजगी 
घटना को लेकर लोगों की नाराजगी देखने को मिली। देर रात बलुआ अफगान चौराहे पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। घटना के बाद आरोपियों को खोजने का प्रयास भी किया गया। सूचना मिलती है पुलिस ने घायलों को परिजनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया और नाराज लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह से मनाया। 

6 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा 
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शंभू सिंह, सोमारी, मोतीचंद्र, विश्लेष सिंह, बृजेश और सत्यप्रकाश पांडेय पर मुकदमा दर्ज किया। यह मुकदमा प्राण घातक हमला समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया। वहीं इस बीच पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। थाना प्रभारी गोपाल पांडेय ने जानकारी दी कि पुरानी रंजिश के चलते नेता की पिटाई की गई। जिसके बाद केस दर्ज कर मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। जल्द ही फरार अन्य लोगों पर भी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। 

एनकाउंटर में STF ने दो लाख के इनामी मनीष सिंह सोनू को किया ढेर, कई वारदातों में था शामिल

चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने बनाया ये मास्टर प्लान, लगातार मंथन के बाद रणनीति हुई तैयार

तिकुनिया में किसानों की महापंचायत में आशीष मिश्र की जमानत समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

सनकी युवक ने फावड़े से किया हमला, 3 की मौत और 7 लोग हुए घायल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

4 दिन की शादी, 5वें दिन ‘ऑपरेशन क्लीन’! झांसी में दुल्हन ने कर दिया बड़ा खेल
Moradabad Horror: प्यार, शक और गुस्सा… फिर 40 वार, मुरादाबाद की दिल दहला देने वाली कहानी