पुरानी रंजिश के चलते भोज कार्यक्रम में युवक की हत्या, आरोपियों ने ऐसे हथियारों का इस्तेमाल कर की थी पिटाई

Published : Jun 15, 2022, 04:40 PM IST
पुरानी रंजिश के चलते भोज कार्यक्रम में युवक की हत्या, आरोपियों ने ऐसे हथियारों का इस्तेमाल कर की थी पिटाई

सार

गोरखपुर में भाई के ससुराल आए बहूभोज कार्यक्रम में युवक की हत्या कर दी गई। इसको अंजाम देने के लिए आरोपियों ने युवक को घेरकर हत्या कर दी। इसके पीछे की वजह पुरानी रंजिश सामने आ रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रजत भट्ट
गोरखपुर:
उत्तर प्रदेश के जिले गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने निकलकर आया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा। शहर के गिड़ा थाना क्षेत्र के बरहुआ में एक बहुभुज के कार्यक्रम में आए युवक को कार्यक्रम से जाते समय कुछ लोगों ने रोक कर रॉड और कुदाल से उसकी पिटाई कर देते हैं। लोगों ने युवक को इस कदर पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ऐसा लग रहा है कि एक पक्ष ने पुरानी दुश्मनी को निकालने के लिए इस कदर युवक की पिटाई कर दी। 

आरोपियों ने युवक को घेर कर की पिटाई
जानकारी के अनुसार बरहुआ निवासी कोदई निषाद के लड़के का 14 जून को बहूभोज था। जिसमें कोदई के सभी रिश्तेदार आए थे। कोदई की लड़की का देवर हेमंत निषाद उर्फ शेरू जिसकी उम्र (24) साल है। वह भी आया था, वहीं शेरू भोजन करने के बाद अपनी गाड़ी से निकल ही रहा था कि आरोपियों ने उसे घेर लिया फिर बुरी तरीके से उसकी पिटाई कर दी। आनन-फानन को घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात आ रही सामने
यह घटना को लेकर कुछ लोग पुरानी रंजिश की भी बात कह रहे हैं। जहां कोदई के घर तीन साल पहले एक शादी थी। जहां मृतक युवक शादी में शामिल होने आया था। वहीं पर कुछ लोगों से उसकी झड़प हुई थी। हालांकि वो मामला थाना तक पहुंच गया था पर रिश्तेदारों के सूझ बूझ के कारण यह मामला किसी तरह शांत हो गया था। करीब तीन साल पहले हुए इस मामले को वहीं शांत कर दिया गया था। लेकिन युवक की मौत के बाद से लोगों ने इसी मामले को देखते हुए पुरानी रंजिश बताई है।

मर्डर के मामले में छह लोगों को किया गया नामजद 
इस हादसे पर थाना प्रभारी गीडा राहुल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं छह लोगों को नामजद किया हैं। वहीं मृतक हेमंत फर्नीचर का काम किया करता था। और आज बुधवार यानी कि वह बेंगलुरु जाने वाला था और उसने टिकट भी ले लिया था। लेकिन लोगों द्वारा पिटने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल को अस्पताल ले जाते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शादी के दिन फोन कर दूल्हा के पिता ने कही ऐसी बात, हाथों में मेंहदी लगाए दुल्हन करती रह गई इंतजार

प्रयागराज: उपद्रवियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाया खास प्लान, सड़कों के किनारे पोस्टर लगाकर की जाएगी पहचान

प्रयागराज हिंसा: पुलिस की गिरफ्त से दूर कई नामजाद सियासी दलों के आरोपी, वारंट जारी करने की हो रही तैयारी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: आगरा से वाराणसी तक तपेगा उत्तर प्रदेश, जानिए आपके जिले का हाल
राम मंदिर से किसने चुराए 200 करोड़? केजरीवाल ने किया बड़ा खुलासा..बोले-सच सरकार गिरा देगा