कुशीनगर हादसा: खेत की कटाई के लिए जा रहे थे लोग, नाव में छेद होने के बाद भरने लगा पानी और डूब गए सभी

Published : Apr 13, 2022, 03:17 PM IST
कुशीनगर हादसा: खेत की कटाई के लिए जा रहे थे लोग, नाव में छेद होने के बाद भरने लगा पानी और डूब गए सभी

सार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में नाव पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। यह सभी लोग खेत की कटाई के लिए जा रहे थे। इसी बीच नाव में छेद होने के बाद उसमें पानी भर गया और सभी लोग डूब गए।

कुशीनगर: खड्डा इलाके में बुधवार सुबह नारायणी नदी में महिला मजदूरों से भरी एक नाव पलट गई। नाव पटलने के बाद महिला मजदूर समेत अन्य लोग डूब गए। बताया गया कि यह सभी लोग नाव में सवार होकर नदी के उस पार गेहूं की कटाई करने जा रहे थे। नाव के डूबने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो वहां मातम का माहौल देखा गया। 

मौके पर पहुंचे विधायक डीएम व एसएसपी
रिपोर्टस के अनुसार बोधी छपरा की निवासी मिश्री निषाद का नारायणी नदी के उस पार गांव बलुइया रेता में खेत हैं। उस खेत में गेहूं की फसल तैयार खड़ी थी। उसी फसल को काटने वह मजदूरों संग जा रहे थे। हालांकि इसी बीच यह हादसा सामने आया। 

नाव में छेद होने से भरने लगा पानी
नाव जब बीच नदी में पहुंची तो नाव में छेद हो जाने के कारण उसमें पानी भर गया। नाव में पानी भरने के बाद वह अचानक पलट गई। इससे नाव में सवार सभी लोग वहां डूबने लगे। यह देख नदी किनारे कुछ मछुआरे साहस दिखाते नदी में कूद गए और 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लाए। 

तीन के शव निकाले गए
काफी तलाश और 1 घंटे मशक्कत के बाद बीच नदी से फंसे तीन लोगों के शव मिले। इन तीनों के शवों को बाहर निकालाय गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने इन शवों का पंचनामा करवा अपने कब्जे में ले लिया। जिसके बाद इन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 

नदी में नाव चलाना है प्रतिबंधित
डीएमएस राज्य निगम ने बताया कि इस नदी में नाव चलाना प्रतिबंधित है। इस मामले की जांच एसडीएम को दे दी गई है। जांच के बाद दोषियों पर पर शिकंजा कसा जाएगा। नाव मछुआरों की बताई जा रही है। 

मानकों को पूरा न करने वाले और नियम विरुद्ध संचालित नर्सिंग कॉलेजों पर कसा जाए शिकंजा, सीएम योगी ने दिए निर्देश

कृषि सेक्टर के रोडमैप को लेकर होगी अहम बैठक, सीएम योगी के साथ कई मंत्री भी रहेंगे मौजूद

कन्नौज में झाड़ियों में पुआल से ढका मिला किसान का शव, परिजनों ने 2 लोगों पर लगाया आरोप

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में Heatwave का कहर! बच्चों को बचाने के लिए योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम
PM Modi Varanasi Visit: काशी में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’, 6322 करोड़ की योजनाएं और नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात