लड़की के चेहरे पर ब्लेड से वार किए, कुछ ही सेकंड में सड़क पर गिरी, सनकी बोला- तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...

Published : Oct 07, 2021, 04:39 PM ISTUpdated : Oct 07, 2021, 05:18 PM IST
लड़की के चेहरे पर ब्लेड से वार किए, कुछ ही सेकंड में सड़क पर गिरी,  सनकी बोला- तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...

सार

लखनऊ (Lucknow) के जानकीपुरम (Jankipuram) में गुरुवार दोपहर की घटना है। हमलावर ने छात्रा के चेहरे पर ब्लेड से हमला (Girl Student Attack) किया और भाग गया। लड़की ने लड़के को पहचानने से इंकार कर दिया। घटना में लड़की के चेहरे पर गहरे जख्म आए हैं। घटना के पीछे एकतरफा प्यार (Onside Love) की बात सामने आई है। 

लखनऊ। राजधानी में एक सिरफिरे आशिक (Mad Lover) ने 19 साल की लड़की के चेहरे पर ब्लेड से हमला (Girl Student Attack) कर दिया। लड़की की हालत गंभीर (Girl condition critical) है। उसके चेहरे पर कई जख्म आए हैं। फिलहाल, परिजन ने लड़की को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती (Trauma center admission) कराया है। मामले में जानकीपुरम थाना पुलिस (Jankipuram Police Station) से शिकायत की गई है।

घटना लखनऊ के जानकीपुरम सेक्टर-6 की है। यहां रहने वाली लड़की ग्रेजुएशन में पढ़ रही है। पुलिस के मुताबिक,  लड़की गुरुवार दोपहर में किसी काम से घर के बाहर निकली थी। इसी बीच, गेट के बाहर पहले से घात लगाए बैठा आरोपी लड़की को देखते ही सामने आ गया और कहने लगा कि तुम मेरी नहीं तो किसी की नहीं हो सकती। और चेहरे पर धड़ाधड़ ब्लेड से वार कर दिए। अचानक हुए हमले में लड़की को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना के बाद लड़की मौके पर ही गिर गई और चेहरा छिपाए रही।

एकतरफा प्यार में खौफनाक कदम: सनकी ने सरेआम लड़की पर गोलियां चलाईं, फिर खुद को दी दर्दनाक मौत

लड़की बोली- नहीं पहचानती हमलावर, कह रहा था- प्यार करता हूं
चौंकाने वाली बात ये है कि लड़की हमलावर लड़के को पहचानती तक नहीं है। उसने पुलिस को बयान में लड़का को पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस का कहना था कि संभावना है कि आरोपी युवक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। लड़की ने पुलिस बताया कि ब्लेड के हमले के बाद उसे ऐसा लग रहा था कि किसी ने चेहरे की स्किन निकाल ली है। चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंच आए और लड़की को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया।

Bhopal: ठगों ने अरमानों पर पानी फेरा: 6वीं मंजिल से कूदने से लड़की की मौत, 5 लाख रुपए गंवाने से तनाव में थी

पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर शक, पुलिस तलाश में जुटी
परिजन का मानना है कि घटना के पीछे इलाके में ही रहने वाला एक लड़का हो सकता है। उसकी लड़की से पहले दोस्ती थी। हाल में उससे कोई बातचीत नहीं होती थी। किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस घटना के कारणों का पता कर रही है। पुलिस संदिग्ध युवक की तलाश कर रही है।

ये बेहद दुखद: REET एग्जाम के बाद लड़की ने किया सुसाइड, आखिरी शब्द-पेपर अच्छा गया है सिलेक्शन हो जाएगा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

महिलाओं पर टिप्पणी का तूफान, अब अनिरुद्धाचार्य सीधे अदालत के कटघरे में!
यूट्यूब देखकर डॉक्टर ने किया पथरी का ऑपरेशन, नतीजा- महिला की दर्दनाक मौत