
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद में एक महिला गिरोह बनाकर किशोरियों से देह व्यापार कर रही थी। इसका खुलासा उसके पति ने ही किया है। दरअसल महिला देह व्यापार में धकेलने के लिए किशोरियों को पकड़कर जबरन करवाती। किशोरियों जब इसका विरोध करती तो उनके परिवार को जान से मरवाने की धमकी देती। इसी मामले में आरोपी महिला के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया है। जिसको लेकर जिला कोर्ट में अगली सुनावई दो जनवरी को होगी। युवक ने पत्नी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए उसके काम का खुलासा किया है।
असहाय महिलाओं व नाबालिगों लड़कियों को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां के निवासी एक शख्स ने मुख्य न्यायिक मेजिस्ट्रेट की अदालत में परिवाद दायर कराया है। जिसमें बताया गया है कि उसकी पत्नी के दो लोगों से संबंध हैं। इतना ही नहीं आरोपी महिला के पति ने यह भी बताया है कि वह अपने साथियों और अन्य महिलाओं के साथ मिलकर एक गिरोह बना लिया है। जिसमें शहर की असहाय महिलाओं व नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर देह व्यापार में धकेल रही हैं।
महिला अपने साथियों के साथ मिलकर पति के साथ करती मारपीट
इस मामले में वादी ने थाना सिविल लाइंस में प्रार्थना पत्र भी दिया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी सूचना जब वादी की पत्नी और उसके बाकी के साथियों को हुई तो उन्होंने घर में जबरन घुसकर मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। वादी का कहना है कि वह जहां भी जाता है वहां महिला और उसके साथी पहुंच जाते हैं और उसके साथ मारपीट करते हैं। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने अपने अधिवक्ता की सहयता से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में परिवाद दायर किया। इसकी सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय सचिन दीक्षित की अदालत में की गई। अदालत ने आरोपों को संगीन मानते हुए परिवादी के बयानों के लिए आगामी दो जनवरी तारीख दी है। इस मामले में अब दो जनवरी को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।
यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए सपा ने बदली रणनीति, जानिए पार्टी किन बिंदुओं पर कर रही हैं खास तैयारियां
लखनऊ: कड़ाके की ठंड को देखते हुए बदला स्कूलों का समय, जानिए जिलाधिकारी द्वारा जारी अहम आदेश
पुलिस ने कारीगर को डकैत बताकर की थी हत्या, CBI सामने लाया फर्जी एनकाउंटर का हैरान करने वाला सच
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।