जिस मां ने जीवन दिया उसी को बेटे ने दी खौफनाक मौत, हत्या के बाद काट दी गर्दन, सड़क पर फेंका कटा सिर, हत्या की ये है वजह

Published : Jan 28, 2020, 07:14 AM ISTUpdated : Jan 28, 2020, 07:15 AM IST
जिस मां ने जीवन दिया उसी को बेटे ने दी खौफनाक मौत, हत्या के बाद काट दी गर्दन, सड़क पर फेंका कटा सिर, हत्या की ये है वजह

सार

बेटे ने मां की पिटाई करते हुए रोटी वाले पत्थर पर सिर पटक दिया। यही नहीं, बेटे ने लहुलूहान हालत के बाद धारदार हथियार से गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर धड़ भी अलग कर दिया। हालांकि किसी तरह ग्रामीणों ने मौके पर ही हत्यारे बेटे को दबोच लिया और रस्सी से बांध दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को सुपुर्द कर दिया। 

कानपुर (Uttar Pradesh)। जिस मां ने जीवन दिया उसी को कलयुगी बेटे ने खौफनाक मौत दी। मामूली बात को लेकर हुए विवाद में नशेड़ी बेटे ने मां की हत्या कर दी। इतने से भी मन न भरा तो गर्दन धारदार हथियार से वार कर शरीर से अलग कर दिया। इसके बाद उसके कटे सिर को सड़क पर फेंक दिया, हालांकि ग्रामीणों ने ही हत्यारे बेटे को दबोच लिया और रस्सी से बांध दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को सुपुर्द कर दिया। यह घटना सजेती थाना क्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव की है।

इस तरह दी खौफनाक मौत
रामकिशन अपनी मां मुन्नी के साथ रह रहा था। दोपहर में घर पहुंचा तो मां से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्साएं बेटे ने मां की पिटाई करते हुए रोटी वाले पत्थर पर सिर पटक दिया। यही नहीं, बेटे ने लहुलूहान हालत के बाद धारदार हथियार से गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर धड़ भी अलग कर दिया। हालांकि किसी तरह ग्रामीणों ने मौके पर ही हत्यारे बेटे को दबोच लिया और रस्सी से बांध दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को सुपुर्द कर दिया। 

इस कारण मायके चली गई पत्नी
मुन्नी देवी (65) पति की मौत के बाद छोटे बेटे रामकिशन व बहू माया के साथ रहती थीं। राम किशन ईंट भट्टे पर ट्रैक्टर चालक है। पति की नशे की लत के चलते पत्नी माया चार बच्चों को लेकर दपसौरा स्थित अपने मायके चली गई थी। 

इस कारण की हत्या
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रदुम्न सिंह ने बताया कि बेटा पत्नी के मायके जाने का कारण मां को मारता था। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर कहासुनी हो जाया करती थी। आज बेटा नशे की हालत में आया और विवाद के बाद उसने मां की हत्या कर दी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Uttar Pradesh Weather Today: नोएडा में बारिश का अलर्ट, जानिए लखनऊ-प्रयागराज में कैसा रहेगा मौसम?
UP RTE Admission 2026-27: 97% बढ़े आवेदन, योगी सरकार की शिक्षा योजना को मिला रिकॉर्ड समर्थन