
लखनऊ (Uttar Pradesh) । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि संघ एक ऐसा है संगठन है जहां से ऋषि मुनि निकलते हैं। बूथ अध्यक्ष का जहां पसीना बहेगा वहां मेरा खून बहेगा।
कांग्रेस पर निशाना साधा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधा। सोनिया बीजेपी को आतंकवादी संगठन कहती हैं पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यह पवित्र संगठन है। वहीं पार्टी का गौरवशाली इतिहास रहा है।
त्याग का है प्रदेश अध्यक्ष का पद
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष त्याग और तपस्या का पद हैं। सुख का पद नहीं है, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी देवतुल्य कार्यकर्त्ताओं की पार्टी है। यह वंशवाद की पार्टी नहीं है। जहां वंशवाद होता है वहीं जातिवाद होता है। जहां जातिवाद होता है वहीं क्षेत्रवाद होता है।
इस तरह निर्वाचित हुए स्वतंत्र देव सिंह
बता दे कि स्वतंत्र देव सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने के पहले राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के मनोनयन का प्रस्ताव सीएम योगी आदित्यनाथ ने रखा था। डिप्टी सीएम और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, रमापति राम त्रिपाठी ने सीएम के प्रस्ताव का समर्थन किया। राष्ट्रीय परिषद के 80 सदस्यों के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को मनोनयन का अधिकार दिया।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।