छह बच्चों के सिर से छिना बाप का साया, आरोपियों ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

बरुआ सकरारी के टिकवा नाला के पास लोगों ने देखा तो एक शव पड़ा हुआ था। फौरन ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस को एक खोखा, एक जोड़ी चप्पल और पालीथिन में रखा हुआ एक खीरा मिला है।

Ashish Mishra | Published : May 22, 2022 8:53 AM IST

सुल्तानपुर: दोस्तपुर के बेलवारे बाजार के पास आरोपियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। नाले के पास एक युवक का शव मिला जिसको चारों ओर खून बिखरा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव  को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 

गोली मारकर की गई हत्या
दोस्तपुर के बेलवारे बाजार के पास बरुआ सकरारी गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। गोली सिर में लगी थी। उसका शव आज गांव के बाहर नाले के पास मिला। सुरहुरपुर (बुरडिया) गांव निवासी छविराज परिवार के साथ रहता था। छह भाइयों में वह सबसे छोटा था। 

घर नहीं पहुंचने पर शुरू हुई तलाश
वही अपने छोटे भाई से 500 सौ रुपए लेकर वह पैदल ही बेलवारे बाजार के लिए निकला था। देर रात तक वह घर नही पहुंचा तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नही चल सका।

शव के चारों तरफ बिखरा मिला खून
सुबह करीब सात बजे बरुआ सकरारी के टिकवा नाला के पास लोगों ने देखा तो एक शव पड़ा हुआ था। फौरन ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस को एक खोखा, एक जोड़ी चप्पल और पालीथिन में रखा हुआ एक खीरा मिला है। जमीन पर काफी दूर तक खून बिखरा हुआ पाया गया। 

टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस कर रही जांच
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मौके से एक मोबाइल भी मिला है। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी मुताबिक छविराज ने अपनी जमीन बड़े भाई को बेच दी थी। बताया जा रहा है कि उसी भाई से 500 रुपया लेकर वह बाजार के लिए निकला था। जमीन बेचने को लेकर अन्य भाइयों में नाराजगी थी। इस कोण से भी मामले की जांच की जा रही है।

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
छविराज के छह बच्चे हैं। जिनमे पांच बेटी और एक बेटा है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। साधना, राजकुमारी और बेटा राजकुमार मृतक छविराज के ऊपर आश्रित थे। उसकी मौत से परिवारजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की है। 

लॉकडाउन में बिछड़े थे प्रेमी युगल, एक साल बाद पुलिस की मदद से हुआ मिलन, जानिए पूरी कहनी

24 घंटे के अंदर ही आगरा के सराफ को छतरपुर से पुलिस ने किया बरामद, अगवा होने से पहले भाई से फोन पर हुई थी बात

Share this article
click me!