VIDEO: तापसी पन्नू ने पैपराजी को ऐसा क्या कहा कि भड़के लोग बोले- ये क्या घर से मार खाकर आती है?

VIDEO: तापसी पन्नू ने पैपराजी को ऐसा क्या कहा कि भड़के लोग बोले- ये क्या घर से मार खाकर आती है?

Published : Jan 10, 2023, 05:32 PM IST

मंगलवार को तापसी पन्नू किसी घरेलू काम से जुहू पहुंची थीं। इस दौरान हमेशा की तरह कुछ पैपराजी के लोग उनकी तस्वीरें और वीडियो लेने के लिए आगे बढ़े। लेकिन एक्ट्रेस की बेरुखी ने उन्हें रोक दिया। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) मंगलवार को मुंबई के जुहू इलाके में नजर आईं। उन्होने येलो रंग की टी-शर्ट और शॉर्ट डेनिम पहना हुआ था। उनके हाथों में थैले नजर आ रहे थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वे ग्रॉसरी या घर का कोई सामान लेने गई थीं। जब तापसी अपनी कार की ओर बढ़ रही थीं, तब पैपराजी उनकी तस्वीरें और वीडियो लेने के लिए आगे बढ़े। लेकिन उनके साथ एक्ट्रेस का बेहद रूखा व्यवहार देखने को मिला। तापसी दूर से ही उन्हें यह कहते हुए कार की ओर बढ़ीं कि 'आराम से। लग जाएगी तो कहोगे कि एक्ट्रेस की वजह से लग गई।' इसके बाद वे कार में बैठीं औउर वहां से चली गईं।

तापसी का यह व्यवहार इंटरनेट यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है। वे उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। मसलन, एक इंटरनेट यूजर ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "ये क्या घर से मार खाकर आती है। कभी अच्छे से बात ही नहीं करती।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "ये हमेशा इतनी रूखी क्यों रहती है।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "हमेशा चिढ़चिढ़ी क्यों रहती है ये। इसके पिक ही ना लो तो फिर।"

बता दें कि तापसी पन्नू और पैपराजी के बीच नोकझोंक अक्सर देखने को मिलती है। तापसी एक बातचीत में यह साफ़ कह चुकी हैं कि पैपराजी द्वारा उनका पीछा किया जाना उन्हें परेशान करता है। इसलिए वे मीठी-मीठी बातें करने की बजाय साफ़ बोलती हैं और उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता कि लोग इसे लेकर उनके बारे में क्या कहते हैं।

और पढ़ें...

4 साल से नहीं आई शाहरुख़ खान की कोई फिल्म, फिर भी दुनिया के 8 सबसे अमीर एक्टर्स में इकलौते इंडियन

Pathaan Trailer: भगवा बिकिनी पर चली कैंची तो अब उसी रंग की लुंगी में दिखीं दीपिका पादुकोण

'पठान' के 2:34 मिनट के ट्रेलर में दिखे 5 बड़े चेहरे, लेकिन दो दिग्गजों पर बना रखा है सस्पेंस

49 की उम्र में ऋतिक रोशन करेंगे दूसरी शादी? जानिए 11 साल छोटी सबा आजाद कब बनेंगी उनकी दुल्हन?

 

03:42SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा
03:35'... तो गाना छोड़ दूंगा', दलेर मेहंदी पर लगे शराब पीने के आरोप, भड़के मीका सिंह ने दी बड़ी चुनौती
03:40DALER MEHNDI CONTROVERSY: दलेर की बेइज्जती पर भड़कीं ‘नदिया के पार’ की गुंजा, लगाई मंत्री को फटकार
04:04Shahrukh Khan Birthday: 60 साल के किंग खान...आधी रात से घर के बाहर फैंस कर रहे बर्थ-डे विश
04:29Salman Khan ने बच्ची को लगाया गले और... ISRL सीजन 2 की लॉन्चिंग पर जमकर की मस्ती
05:57Sardaar Ji 3 : Diljit Dosanjh की Film में Pak Actress Hania Amir पर बवाल, लग सकता Ban
02:26Karisma Kapoor Ex Husband Dies : Polo खेलते समय हुआ Sunjay Kapoor का निधन । Heart Attack
01:2251 की उम्र में ऐसा जलवा, Malaika Arora के White Look ने उड़ाए होश
04:09Vindu Dara Singh ने Operation Sindoor को बताया जबरदस्त, PM Modi के हो गए फैन
08:54अनुपम खेर से लेकर अनु मलिक तक, Operation Sindoor पर क्या बोला Bollywood । India Pakistan War
Read more