महिला सशक्तिकरण के लिए UNICEF का साथ देगा ICC, T-20 वर्ल्डकप में इस तरह जु़टाएगा पैसा

महिला सशक्तिकरण के लिए UNICEF का साथ देगा ICC, T-20 वर्ल्डकप में इस तरह जु़टाएगा पैसा

Published : Dec 20, 2019, 08:38 PM IST

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आईसीसी (ICC) महिला T20 विश्व कप 2020 के माध्यम से महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए यूनिसेफ के साथ अपनी साझेदारी बढ़ाने की घोषणा की है।
 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आईसीसी (ICC) महिला T20 विश्व कप 2020 के माध्यम से महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए यूनिसेफ के साथ अपनी साझेदारी बढ़ाने की घोषणा की है।

साझेदारी का विस्तार, एक बार फिर यूनिसेफ को महिलाओं और लड़कियों के लिए सकारात्मक बदलाव लाने और जागरूकता लाने में मदद करने के लिए आईसीसी(ICC) जैसा मंच प्रदान करेगा, जैसा कि पहले से ही यूनिसेफ क्रिकेट खेलने वाले देशों में बच्चों के अधिकारों के लिए एक वैश्विक चैंपियन के रूप में करता रहा है।

ICC पुरूष क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान, यूनिसेफ ने वन डे  4 चिल्ड्रन प्रोग्राम के जरिए 180,000 डॉलर जुटाए थे अब यह पैसा सीधे अफगानिस्तान में लड़कियों के क्रिकेट प्रोजेक्ट के लिए जाएगा।

ये कार्यक्रम 12 महीने तक चलेगा, उसमें स्कूली लड़कियों के साथ-साथ 120 टीचर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही क्रिकेट सीखने और सिखाने के लिए उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे। सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम के तहत सकारात्मक प्रभाव वाली महिला खिलाड़ियों को मजबूत बनाने के लिए एक नई  क्रिकेट प्रतियोगिता शामिल की जाएगी, जिससे लड़कियों का क्रिकेट खेलना आसान हो सके।

CWC19 के दौरान जुटाई गया पैसा अफगानिस्तान में लड़कियों की क्रिकेट परियोजना को बढ़ावा देगा। आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप 2020 के दौरान जुटाया गया पैसा क्रिकेट खेलने वाले देशों में इसी तरह की परियोजनाओं के लिए इस्तेमाल होगा। श्रीलंका में लड़कियों की क्रिकेट में भागीदारी को बढ़ावा देने और समुदायों में शांति का निर्माण करने के लिए एक अभिनव कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।  

03:25T20 World Cup से पहले जानिए 5 सबसे डिमांडिंग ऑलराउंडर, जो पलट सकते हैं मैच
03:36T20 वर्ल्ड कप से पहले जानें दुनिया के 5 सबसे खतरनाक ओपनर
03:3278 साल पुरानी टोपी बनी इतिहास, 3.40 करोड़ में बिकी डॉन ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन कैप
04:03सिर्फ बांग्लादेश ही नहीं, ICC टूर्नामेंट से ‘ना’ कह चुकी हैं ये टीमें
03:27T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत के ये 5 खिलाड़ी जिनसे कांपेंगी दुनिया की टीमें
03:13IND vs NZ: नागपुर की पिच पर कैसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड जानें
03:03ODI की हार भूलकर T20 में दमदार वापसी करेगी टीम इंडिया
03:02कब फिर नीली जर्सी में दिखेंगे विराट-रोहित? फैंस को करना होगा लंबा इंतजार
03:04सचिन से धोनी तक: ये 10 दिग्गज कभी नहीं खेले अंडर-19 वर्ल्ड कप
03:01अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्यों नहीं मिलती टीम को प्राइज मनी?