T-20 World Cup: 9 वीं बार आमने-सामने होंगी Ind-Pak की टीमें, 7 बार जीत चुका है भारत

T-20 World Cup: 9 वीं बार आमने-सामने होंगी Ind-Pak की टीमें, 7 बार जीत चुका है भारत

Published : Oct 22, 2021, 07:35 PM IST

वीडियो डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप में 24 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला होने वाला है। दोनों टीमें 5 साल बाद टी-20 में आमने सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला 19 मार्च 2016 को हुआ था। तब ICC टी-20 वर्ल्ड कप के इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था।

वीडियो डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप में 24 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला होने वाला है। दोनों टीमें 5 साल बाद टी-20 में आमने सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला 19 मार्च 2016 को हुआ था। तब ICC टी-20 वर्ल्ड कप के इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था। टी- 20 वर्ल्ड कप 2021 का आगाज 17 अक्टूबर को हो चुका है। भारत और पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में 5 बार आमने-सामने आ चुकी है। इन सभी में भारत ने पाकिस्तान को हराया है। ओवरऑल टी-20 की बात करें, तो भारत और पाकिस्तान ने 8 मैच खेले हैं। इसमें टीम इंडिया ने 7 और पाकिस्तान ने 1 मैच जीता। 1 मैच भारत ने टाई के बाद बॉल आउट में जीता था। 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। लगातार सीजफायर का उलंघन और 2019 में हुए पुलवामा अटैक के बाद दोनों देशों के संबंध बिगड़ गए।  दोनों ने 2007-08 सीजन के बाद से टेस्ट सीरीज में भी एक-दूसरे का सामना नहीं किया है। हालांकि दोनों टीमें ICC टूर्नामेंट्स में एक-दूसरे के खिलाफ खेलती रही हैं। इतना ही नहीं भारत और पाकिस्तान ने 9 साल से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। दोनों के बीच पिछली टी-20 और वनडे सीरीज दिसंबर 2012 में खेली गई थी। टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी, वहीं वनडे सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से जीता था। 2017 से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 वनडे ही खेले हैं। यह सभी मैच ICC टूर्नामेंट्स का हिस्सा रहे। इसमें 2 मैच 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी, 2 मैच 2018 एशिया कप और 1 मैच 2019 वर्ल्ड कप में खेला गया।

03:25T20 World Cup से पहले जानिए 5 सबसे डिमांडिंग ऑलराउंडर, जो पलट सकते हैं मैच
03:36T20 वर्ल्ड कप से पहले जानें दुनिया के 5 सबसे खतरनाक ओपनर
03:3278 साल पुरानी टोपी बनी इतिहास, 3.40 करोड़ में बिकी डॉन ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन कैप
04:03सिर्फ बांग्लादेश ही नहीं, ICC टूर्नामेंट से ‘ना’ कह चुकी हैं ये टीमें
03:27T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत के ये 5 खिलाड़ी जिनसे कांपेंगी दुनिया की टीमें
03:13IND vs NZ: नागपुर की पिच पर कैसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड जानें
03:03ODI की हार भूलकर T20 में दमदार वापसी करेगी टीम इंडिया
03:02कब फिर नीली जर्सी में दिखेंगे विराट-रोहित? फैंस को करना होगा लंबा इंतजार
03:04सचिन से धोनी तक: ये 10 दिग्गज कभी नहीं खेले अंडर-19 वर्ल्ड कप
03:01अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्यों नहीं मिलती टीम को प्राइज मनी?