CAA और NRC के विरोध में भाजपा विधायक, बोले ऐसे माहौल में कहीं शांति नहीं रह सकती

CAA और NRC के विरोध में भाजपा विधायक, बोले ऐसे माहौल में कहीं शांति नहीं रह सकती

Published : Jan 29, 2020, 09:20 PM IST

नए नागरिकता अधिनियम और प्रस्तावित एनआरसी का विरोध करते हुए भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि देश को धार्मिक आधार पर विभाजित नहीं किया जा सकता है।
 

नए नागरिकता अधिनियम और प्रस्तावित एनआरसी का विरोध करते हुए भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि देश को धार्मिक आधार पर विभाजित नहीं किया जा सकता है।

त्रिपाठी ने कहा कि या तो आप संविधान का पालन करते हैं या उसकी अवहेलना।  संविधान धर्मनिरपेक्षता पर जोर देता है और देश को धार्मिक आधार पर विभाजित नहीं किया जा सकता। फिर भी देश को धार्मिक आधार पर बांटा जा रहा है। मैहर से विधायक त्रिपाठी ने कहा कि गांवों में मुसलमानों को संदिग्ध माना जा रहा है और वे दूसरे लोगों के साथ साथ बातचीत करने से बच रहे हैं।

नारायण त्रिपाठी पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के साथ थे। उन्होंने कहा कि देश में घरेलू संघर्ष का माहौल बना हुआ है। ऐसे माहौल में किसी भी गांव, मुहल्ले या देश में शांति नहीं रह सकती।

त्रिपाठी ने पिछले साल एक बिल पर मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के साथ मतदान किया था, लेकिन भाजपा ने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी। विपक्षी दल ने कहा कि वह अभी भी भाजपा के साथ हैं और नेतृत्व उनके साथ बातचीत की कोशिश करेगा।  

07:49Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला
35:14'भारत ने तलवारों से नहीं दिलों से दुनिया जीती' शिव साधना कर क्या बोले PM मोदी
03:59ED रेड पर ममता का पलटवार, दर्ज कराईं 2 FIR; हाईकोर्ट में भी हंगामा
04:08ED रेड के बाद सड़क पर उतरी TMC, गृह मंत्रालय के बाहर हंगामा!
03:13कोर्ट ने कहा- 'आपराधिक गिरोह!' लालू परिवार फंसा | Land For Job केस
06:169 जनवरी सुबह की बड़ी खबरें: तुर्कमान गेट हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट
05:57‘हमारी एजेंसियों का इस्तेमाल…’ ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा तगड़ा निशाना!
05:06ED रेड, CM की एंट्री! I-PAC ऑफिस पर छापा और ममता का बड़ा आरोप
03:09कुत्ते हटेंगे तो चूहे बढ़ेंगे? सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में तंज
03:34दिल्ली में पत्थरबाजी के पीछे कौन? सपा सांसद से होगी पूछताछ | CCTV से 30 की पहचान