वो खौफनाक पल.... जब गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया रोहिणी कोर्ट, देखें गैंगवॉर का पूरा Video

वो खौफनाक पल.... जब गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया रोहिणी कोर्ट, देखें गैंगवॉर का पूरा Video

Published : Sep 24, 2021, 03:58 PM ISTUpdated : Sep 24, 2021, 04:32 PM IST

वीडियो डेस्क। रोहिणी कोर्ट परिसर (Rohini Court)में शुक्रवार को गैंगवॉर का मामला सामने आया है। शुक्रवार को एक गैंगस्टर जीतेंद्र गोगी को पुलिस पेशी पर लेकर आई थी। वहां उसे मारने 2 शूटर पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने गोगी पर फायरिंग कर दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोर्ट में मौजूद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटरों को मार गिराया। 
 

वीडियो डेस्क। रोहिणी कोर्ट परिसर (Rohini Court)में शुक्रवार को गैंगवॉर का मामला सामने आया है। शुक्रवार को एक गैंगस्टर जीतेंद्र गोगी को पुलिस पेशी पर लेकर आई थी। वहां उसे मारने 2 शूटर पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने गोगी पर फायरिंग कर दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोर्ट में मौजूद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटरों को मार गिराया। इस गैंगवॉर में गैंगस्टर और दोनों शूटर सहित 6 लोगों की मौत की खबर है। माना जा रहा है इस फायरिंग में और भी कई लोग घायल हुए हैं। शूटर्स की पहचान मॉरिस और राहुल के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार, रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जीतेंद्र गोगी की पेशी होनी थी। उस समय एडिशनल सेशन जज गगनदीप कोर्ट में सुनवाई के लिए मौजूद थे। बताया जाता है 2 शूटर पहले से ही कोर्ट में पहुंच गए थे। जैसे ही गोगी पेशी के लिए अंदर जाता है, शूटर उस पर फायरिंग शुरू कर देते हैं। घटना के वक्त कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर भी मारे गए। गैंगस्टर गोगी को 2 साल पहले ही अरेस्ट किया गया था। उसे स्पेशल सेल ने गुरुगाम से पकड़ा था। आशंका है कि इस गैंगवाॅर में मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। फायरिंग कोर्ट नंबर-206 के बाहर हुई। इस गैंगवॉर के पीछे कुख्यात टिल्लू गिरोह का हाथ बताया जा रहा है। गोगी को मारने पहुंचे दोनों शूटर वकील के भेष में कोर्ट में घुसे थे। गोगी जैसे ही पेशी के लिए कोर्ट रूम में दाखिल हुआ; गैंगस्टर ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोगी की मौके पर ही मौत हो गई। गैंगवॉर के बाद दिल्ली के सभी कोर्ट परिसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
 

07:49Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला
35:14'भारत ने तलवारों से नहीं दिलों से दुनिया जीती' शिव साधना कर क्या बोले PM मोदी
03:59ED रेड पर ममता का पलटवार, दर्ज कराईं 2 FIR; हाईकोर्ट में भी हंगामा
04:08ED रेड के बाद सड़क पर उतरी TMC, गृह मंत्रालय के बाहर हंगामा!
03:13कोर्ट ने कहा- 'आपराधिक गिरोह!' लालू परिवार फंसा | Land For Job केस
06:169 जनवरी सुबह की बड़ी खबरें: तुर्कमान गेट हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट
05:57‘हमारी एजेंसियों का इस्तेमाल…’ ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा तगड़ा निशाना!
05:06ED रेड, CM की एंट्री! I-PAC ऑफिस पर छापा और ममता का बड़ा आरोप
03:09कुत्ते हटेंगे तो चूहे बढ़ेंगे? सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में तंज
03:34दिल्ली में पत्थरबाजी के पीछे कौन? सपा सांसद से होगी पूछताछ | CCTV से 30 की पहचान