पहले 5 और अब 4...जल्लाद पवन के नाम अब कुल 9 फांसी

पहले 5 और अब 4...जल्लाद पवन के नाम अब कुल 9 फांसी

Published : Mar 19, 2020, 11:06 PM ISTUpdated : Mar 20, 2020, 05:54 AM IST

नाम - पवन जल्लाद।
काम - दोषियों को फांसी पर चढ़ाना।
58 साल के पवन जल्लाद अपने पुश्तैनी काम को आगे बढ़ा रहे हैं। जल्लादी इन्हें अपने परिवार से विरासत में मिली है। 4 पीढ़ियों से मुजरिमों को फांसी देते आ रहे जल्लादी परिवार से ताल्लुक रखने वाले हैं पवन। 20 मार्च दिन शुक्रवार को इन्होंने निर्भया के चारों दरिंदों को फांसी के फंदे पर लटकाया। अब इनके रिकॉर्ड में कुल 9 फांसी हो चुकी है।

नाम पवन जल्लाद
काम  दोषियों को फांसी पर चढ़ाना
58 साल के पवन जल्लाद अपने पुश्तैनी काम को आगे बढ़ा रहे हैं। जल्लादी इन्हें अपने परिवार से विरासत में मिली है। 4 पीढ़ियों से मुजरिमों को फांसी देते आ रहे जल्लादी परिवार से ताल्लुक रखने वाले पवन निर्भया के दोषियों को फांसी पर चढ़ाने का इंतजार कर रहे थे। पवन जल्लादी अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं। जो दोषियों का मौत से सामना कराते हैं। 
निर्भया के चारों दोषियों को तिहाड़ जेल में एक साथ फांसी पर लटकाने का काम पवन जल्लाद करेंगे। और इसी के साथ पवन अपने ही दादा का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। मेरठ के पवन जल्लाद और उसके परिवार को देश भर में जल्लाद के रूप में जाना जाता है। 1950-60 के दशक में इस परिवार के पहली पीढ़ी के मुखिया लक्ष्मण ने देश में मुंसिफो कोर्ट द्वारा सजा दिए गए मुजरिमों को फांसी पर चढ़ाया था। अब उन्हीं लक्ष्मण का पड़पोता यानी चौथी पीढ़ी के मुखिया पवन निर्भया के दोषियों को सूली पर चढ़ाएंगे। 
मुजरिमों को फांसी के फंदे पर लटकाने के लिए सरकार जल्लाद को 5 हजार रुपये महीने देती है। पवन जल्लाद का कहना है कि वे अपने इस काम से खुश हैं और सरकार के तरफ से मिल रहे वेतन से भी। वहीं पवन जल्लाद की दो बेटियां बैबी और पूजा का कहना है कि यह फैसला इतिहास में लिखा जाएगा। और हमारे पिताजी का नाम भी हमेशा याद रखा जाएगा।
आपको बता दें 20 मार्च 2020 ये वो दिन है जब ये तारीख इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगी। जैसे ही घड़ी में सुबह के साढे 5 बजेंगे। एक मां के 8 साल के संघर्ष का अंत हो जाएगा। अंत हो जाएगा 7 साल से अपने लिए न्याय की बाट जो रही निर्भया के इंतजार का। अंत हो जाएगा ऐसे दरिंदों का जिन्होंने दरिंदगी की हर हद को पार कर दिया। और शायद इन दरिंदों की फांसी के साथ ही न्याय होगा देश की हर उस बेटी के साथ जिसने बलात्कार जैसी यातनाओं को भुगता है।    
 

07:49Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला
35:14'भारत ने तलवारों से नहीं दिलों से दुनिया जीती' शिव साधना कर क्या बोले PM मोदी
03:59ED रेड पर ममता का पलटवार, दर्ज कराईं 2 FIR; हाईकोर्ट में भी हंगामा
04:08ED रेड के बाद सड़क पर उतरी TMC, गृह मंत्रालय के बाहर हंगामा!
03:13कोर्ट ने कहा- 'आपराधिक गिरोह!' लालू परिवार फंसा | Land For Job केस
06:169 जनवरी सुबह की बड़ी खबरें: तुर्कमान गेट हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट
05:57‘हमारी एजेंसियों का इस्तेमाल…’ ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा तगड़ा निशाना!
05:06ED रेड, CM की एंट्री! I-PAC ऑफिस पर छापा और ममता का बड़ा आरोप
03:09कुत्ते हटेंगे तो चूहे बढ़ेंगे? सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में तंज
03:34दिल्ली में पत्थरबाजी के पीछे कौन? सपा सांसद से होगी पूछताछ | CCTV से 30 की पहचान