जानें, कौन है WHO, कैसे करता है काम?

जानें, कौन है WHO, कैसे करता है काम?

Published : May 18, 2020, 08:38 PM IST

वीडियो डेस्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन या डब्ल्यूएचओ की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी। डब्ल्यूएचओ की स्थापना के समय इसके संविधान पर 61 देशों ने हस्ताक्षर किए थे। इसकी पहली बैठक 24 जुलाई 1948 को हुई थी। डब्ल्यूएचओ एक वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी है यानी इसका मुख्य काम इसका मुख्य काम दुनियाभर में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और उन्हें सुलझाने में मदद करना है। 

वीडियो डेस्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन या डब्ल्यूएचओ की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी। डब्ल्यूएचओ की स्थापना के समय इसके संविधान पर 61 देशों ने हस्ताक्षर किए थे। इसकी पहली बैठक 24 जुलाई 1948 को हुई थी। डब्ल्यूएचओ एक वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी है यानी इसका मुख्य काम इसका मुख्य काम दुनियाभर में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और उन्हें सुलझाने में मदद करना है। दुनिया में स्वास्थ्य संबंधी रुझानों की निगरानी और आकलन करना भी इसकी जिम्मेदारी है। यह संगठन मातृ, नवजात, बाल और किशोर स्‍वास्‍थ्‍य, संचारी रोग नियंत्रण, असंचारी रोग आदि की रोकथाम की दिशा में काम करता है। अभी डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडहानॉम (Tedros Adhanom) हैं। 3 मार्च, 1965 को जन्मे टेड्रोस एडहानॉम इथोपिया के हैं। वह माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मलेरिया रिसर्चर भी हैं। अपनी स्थापना के बाद से डब्ल्यूएचओ ने स्मॉल पॉक्स बीमारी को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई है। फिलहाल डब्ल्यूएचओ एड्स, इबोला और टीबी जैसी खतरनाक बीमारियों की रोकथाम पर काम कर रहा है। डब्ल्यूएचओ वर्ल्ड हेल्थ रिपोर्ट के लिए जिम्मेदार होता है जिसमें पूरी दुनिया से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का एक सर्वे होता है। इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनीवा शहर में हैं। 
 

35:14'भारत ने तलवारों से नहीं दिलों से दुनिया जीती' शिव साधना कर क्या बोले PM मोदी
03:59ED रेड पर ममता का पलटवार, दर्ज कराईं 2 FIR; हाईकोर्ट में भी हंगामा
04:08ED रेड के बाद सड़क पर उतरी TMC, गृह मंत्रालय के बाहर हंगामा!
03:13कोर्ट ने कहा- 'आपराधिक गिरोह!' लालू परिवार फंसा | Land For Job केस
06:169 जनवरी सुबह की बड़ी खबरें: तुर्कमान गेट हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट
05:57‘हमारी एजेंसियों का इस्तेमाल…’ ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा तगड़ा निशाना!
05:06ED रेड, CM की एंट्री! I-PAC ऑफिस पर छापा और ममता का बड़ा आरोप
03:09कुत्ते हटेंगे तो चूहे बढ़ेंगे? सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में तंज
03:34दिल्ली में पत्थरबाजी के पीछे कौन? सपा सांसद से होगी पूछताछ | CCTV से 30 की पहचान
03:55बिहार में हिजाब पहनकर ज्वेलरी शॉप में एंट्री पर रोक! क्यों उठाया यह विवादित कदम?