पैर छूना सिर्फ धर्म नहीं बल्कि शारिरिक क्रिया है, जानिए वैज्ञानिक कारण

पैर छूना सिर्फ धर्म नहीं बल्कि शारिरिक क्रिया है, जानिए वैज्ञानिक कारण

Published : Jan 04, 2020, 08:27 PM IST

पुराने समय से ही परंपरा चली आ रही है कि जब भी हम किसी विद्वान व्यक्ति या उम्र में बड़े व्यक्ति से मिलते हैं तो उनके पैर छूते हैं। इस परंपरा को मान-सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। 

पुराने समय से ही परंपरा चली आ रही है कि जब भी हम किसी विद्वान व्यक्ति या उम्र में बड़े व्यक्ति से मिलते हैं तो उनके पैर छूते हैं। इस परंपरा को मान-सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। इस परंपरा के पीछे न सिर्फ धार्मिक बल्कि वैज्ञानिक तथ्य भी छिपे हैं। जानिए इस परंपरा से जुड़ी खास बातें-
शास्त्रों में लिखा है कि-
अभिवादनशीलस्य नित्यं वृद्धोपसेविन:।
चत्वारि तस्य वर्धन्ते आयुर्विद्या यशो बलम्।।
इस श्लोक का अर्थ यह है कि जो व्यक्ति रोज बड़े-बुजुर्गों के सम्मान में प्रणाम और चरण स्पर्श करता है। उसकी उम्र, विद्या, यश और शक्ति बढ़ती जाती है।
किसी बड़े के पैर क्यों छूना चाहिए?
पैर छूना या प्रणाम करना, केवल एक परंपरा नहीं है, यह एक वैज्ञानिक क्रिया है जो हमारे शारीरिक, मानसिक और वैचारिक विकास से जुड़ी है। पैर छूने से केवल बड़ों का आशीर्वाद ही नहीं मिलता, बल्कि बड़ों के स्वभाव की अच्छी बातें भी हमारे अंदर उतर जाती है। पैर छूने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे शारीरिक कसरत होती है। आमतौर पर तीन तरीकों से पैर छुए जाते हैं।
पहला तरीका- झुककर पैर छूना।
झुककर पैर छूने से हमारी कमर और रीढ़ की हड्डी को आराम मिलता है।
दूसरा तरीका- घुटने के बल बैठकर पैर छूना।
इस विधि से पैर छूने पर हमारे शरीर के जोड़ों पर बल पड़ता है, जिससे जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।
तीसरा तरीका- साष्टांग प्रणाम करना।
इस विधि में शरीर के सारे जोड़ थोड़ी देर के लिए सीधे तन जाते हैं, जिससे शरीर का स्ट्रेस दूर होता है। इसके अलावा, झुकने से सिर का रक्त प्रवाह व्यवस्थित होता है जो हमारी आंखों के साथ ही पूरे शरीर के लिए लाभदायक है।
 

04:04जर्मनी दौरे पर राहुल गांधी के बयान से सियासी घमासान, BJP–Congress आमने-सामने
03:08‘एक भी घुसपैठिया मिला ’ गडकरी के जवाब पर संसद में लगे ठहाके
03:40Nitish Kumar Hijab Vivad: नीतीश ने खींचा हिजाब, विपक्ष का चढ़ा पारा | Supriya Shrinate | Iqra Hasan
04:10रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 10 घंटे पहले मिलेगा टिकट स्टेटस
03:29भारतीय नौसेना की ताकत में नया गेम चेंजर! महासागर में छाएगा MH 60R
09:34वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली : कांग्रेस-BJP की आर-पार की लड़ाई, Sambit Patra-Pramod Tiwari की जुबानी जंग
05:275 दिसंबर सुबह की बड़ी खबरें: दिल्ली में सांस लेना मुश्किल! इंडिगो फ्लाइस्ट्स के यात्री क्यों परेशान?
03:45गडकरी का बड़ा धमाका! अगले 1 साल में देशभर से टोल बूथ गायब? सच जानिए…
03:25PM Modi के बयान पर क्यों भड़क गया विपक्ष? Sonia और Priyanka Gandhi ने जमकर सुना डाला
04:15सनी देओल और बॉबी ने नहीं तो किसने किया Dharmendra Ji की अस्थियों का विसर्जन?