लॉकडाउन: मजदूर पति के साथ है 8 दिन की बच्ची और उसकी मां...सब भूखे बिलख रहे हैं

लॉकडाउन: मजदूर पति के साथ है 8 दिन की बच्ची और उसकी मां...सब भूखे बिलख रहे हैं

Published : Apr 17, 2020, 11:25 AM ISTUpdated : Apr 18, 2020, 01:29 AM IST

वीडियो डेस्क। उत्तराखंड की रहने वाली महक अपने पति के साथ दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करती हैं। लेकिन लॉकडाउन के कारण दम्पती बेरोजगार बैठा है। महक ने लॉकडाउन के दौरान ही बेटी को जन्म दिया। मां बनने की खुशी जैसे उन्हें नसीब नहीं हो पा रही है। एक मां के लिए नवजात के दूध 

वीडियो डेस्क। उत्तराखंड की रहने वाली महक अपने पति के साथ दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करती हैं। लेकिन लॉकडाउन के कारण दम्पती बेरोजगार बैठा है। महक ने लॉकडाउन के दौरान ही बेटी को जन्म दिया। मां बनने की खुशी जैसे उन्हें नसीब नहीं हो पा रही है। एक मां के लिए नवजात के दूध के वास्ते सही समय पर पौष्टिक भोजन जरूरी होता है। लेकिन महक को पौष्टिक भोजन तो दूर, पर्याप्त खाना तक नसीब नहीं हो रहा। वे एक टाइम थोड़ा-बहुत खाकर अपना पेट भर रही हैं। लेकिन उन्हें इस बात की फिक्र है कि खाना नहीं मिलने से उनका दूध नहीं उतर रहा..ऐसे में बेटी की भूख कैसे मिटाएं? यह बताते हुए वे फूट-फूटकर रोने लगती हैं। नैनीताल के एक गांव की रहने वालीं महक ने बताया कि अगर उन्हें ऐसे ही भूखे रहना पड़ा, तो उनकी बेटी का क्या होगा? महक का पति गोपाल पुरानी दिल्ली के टाउनहॉल इलाक़े की एक बिल्डिंग में मज़दूरी करता था। अपनी बेटी को भूख से बिलबिलाते देखकर गोपाल के भी आंसू निकल आते हैं।
 

35:14'भारत ने तलवारों से नहीं दिलों से दुनिया जीती' शिव साधना कर क्या बोले PM मोदी
03:59ED रेड पर ममता का पलटवार, दर्ज कराईं 2 FIR; हाईकोर्ट में भी हंगामा
04:08ED रेड के बाद सड़क पर उतरी TMC, गृह मंत्रालय के बाहर हंगामा!
03:13कोर्ट ने कहा- 'आपराधिक गिरोह!' लालू परिवार फंसा | Land For Job केस
06:169 जनवरी सुबह की बड़ी खबरें: तुर्कमान गेट हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट
05:57‘हमारी एजेंसियों का इस्तेमाल…’ ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा तगड़ा निशाना!
05:06ED रेड, CM की एंट्री! I-PAC ऑफिस पर छापा और ममता का बड़ा आरोप
03:09कुत्ते हटेंगे तो चूहे बढ़ेंगे? सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में तंज
03:34दिल्ली में पत्थरबाजी के पीछे कौन? सपा सांसद से होगी पूछताछ | CCTV से 30 की पहचान
03:55बिहार में हिजाब पहनकर ज्वेलरी शॉप में एंट्री पर रोक! क्यों उठाया यह विवादित कदम?