सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल गिरफ्तार हुआ था शख्स, कोर्ट ने कहा 'मुकदमा नहीं चलेगा'

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल गिरफ्तार हुआ था शख्स, कोर्ट ने कहा 'मुकदमा नहीं चलेगा'

Published : Jan 13, 2020, 08:32 PM IST

एक ऐतिहासिक आदेश देते हुए त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने पुलिस को एक ऐसे व्यक्ति पर मुकदमा चलाने से मना कर दिया, जिसे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालने की वजह से गिरफ्तार किया गया था।

वीडियो डेस्क. मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी ने एक आदेश जारी कर इस मामले में पुलिस को आगे कोई गिरफ्तारी करने से रोक दिया है।

मुख्य न्यायाधीश ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता अरिंदम भट्टाचार्जी की गिरफ्तारी और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों के अदालत जाने के बाद शुक्रवार को यह आदेश पारित किया। भट्टाचार्जी ने अपने फेसबुक पेज पर नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के ऑनलाइन अभियान की आलोचना की थी और लोगों को चेतावनी दी थी कि दिए गए किसी फोन नंबर को गलती से भी डायल नहीं करें।

मुख्य न्यायाधीश ने अपने आदेश में टिप्पणी की है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना सरकारी कर्मचारियों सहित सभी नागरिकों के लिए 'मौलिक अधिकार' के समान है।

अदालत के आदेश का अनुपालन करते हुए पुलिस ने अब इस मामले को खत्म करने के लिए संबंधित प्राथमिकी से भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) और 153 (ए) को हटा दिया है।  

35:14'भारत ने तलवारों से नहीं दिलों से दुनिया जीती' शिव साधना कर क्या बोले PM मोदी
03:59ED रेड पर ममता का पलटवार, दर्ज कराईं 2 FIR; हाईकोर्ट में भी हंगामा
04:08ED रेड के बाद सड़क पर उतरी TMC, गृह मंत्रालय के बाहर हंगामा!
03:13कोर्ट ने कहा- 'आपराधिक गिरोह!' लालू परिवार फंसा | Land For Job केस
06:169 जनवरी सुबह की बड़ी खबरें: तुर्कमान गेट हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट
05:57‘हमारी एजेंसियों का इस्तेमाल…’ ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा तगड़ा निशाना!
05:06ED रेड, CM की एंट्री! I-PAC ऑफिस पर छापा और ममता का बड़ा आरोप
03:09कुत्ते हटेंगे तो चूहे बढ़ेंगे? सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में तंज
03:34दिल्ली में पत्थरबाजी के पीछे कौन? सपा सांसद से होगी पूछताछ | CCTV से 30 की पहचान
03:55बिहार में हिजाब पहनकर ज्वेलरी शॉप में एंट्री पर रोक! क्यों उठाया यह विवादित कदम?